हाय रे मांझी, ले चल नदियाँ के पार, नदियाँ तेज़ बहे धार...सरगुजिया गीत
ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती आयाम के साथ है सीतारानी नेटी जो एक गीत सुना रही है:
हाय रे मांझी, ले चल नदियाँ के पार-
ढंगा तोरा हिले ला, डोले ला, नदियाँ तेज़ बहे धार-
हाय रे मांझी, हो हो हो रे, ले चल नदियाँ के पार-
नदियाँ के पानी मारे ला हिल्लोर, छूट ना जाए कही नय्या की डोर-
धीरे चला रे, छूट ना जाए कही पतवार-
ढंगा तोरा हिले ला, डोले ला, नदियाँ तेज़ बहे धार...
Posted on: May 25, 2018. Tags: JAYANTI AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
गिनती नही आती, मेरी माँ को यारो, मैं एक रोटी मांगता हूँ, वह हमेशा दो ही लेकर आती है...कविता
ग्राम-कूकदूर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)से मिथिलेश माणिकपुरी एक कविता सुना रहे है:
गिनती नही आती, मेरी माँ को यारो-
मैं एक रोटी मांगता हूँ, वह हमेशा दो ही लेकर आती है-
जन्नत का हर लम्हा दीदार किया था, गोद में उठाकर जब माँ ने प्यार किया था-
सब कह रहे थे आज माँ का दिन है, वो कौन सा दिन जो माँ के बिन है-
सन्नाटा छा गया बटवारे के हिस्से में, जब माँ ने पूछा मै हूँ किसके हिस्से में-
इस बार मुक्मल तलाश ही लूँगा, पता नही गम छुपाकर हमारे माँ बाप कहा रखते थे...
Posted on: May 25, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे परिवार के राशनकार्ड के लिए 4 सालों में कई बार आवेदन दे चुका, अभी तक नहीं बना...
ग्राम-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखीराम बता रहे है, 4 साल से राशनकार्ड नही बना है. शादी के भी चार साल हो गये है राशनकार्ड नही होने से बहुत परेशानी होती है, अभी मजदूरी मेहनत कर परिवार का लालन पोषण कर रहा हूँ. अगर राशनकार्ड बन जाता तो सरकारी राशन मिलता जिससे सहयोग मिल जाता, इस हेतु कई बार पंचायत में आवेदन दिया है, लेकिन सुनवाई नही हो रही है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@9109560519, उपसरपंच@ 9644741264. सम्पर्क ग्रामीण@9617396624.
Posted on: May 25, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
निमियां पतिया झाड़ जाला, अंगनवा में केसे बटोरू जी....भजन गीत
जुनापारा, ग्राम-खड़गंवाकला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कलेश्वरी सिंह एक शिव भजन गीत सुना रही हैं:
निमियां पतिया झाड़ जाला, अंगनवा में केसे बटोरू जी-
येहीरे अंगनवा शिव गुरु का डेरा, येहीरे अंगनवा शिव गुरु-
नमन करते दिन जला आंगनवा में केसे बटोरू हो-
येहीरे अंगनवा शिव गुरु का डेरा, येहीरे अंगनवा शिव गुरु-
निमियां पतिया झाड़ जाला, आंगनवा में केसे बटोरू जी....
Posted on: May 25, 2018. Tags: KALESHWARI SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हँसते-हँसते स्कूल जाऊं हो, ऐ दाई रोज़ दिना छेरी ना चराऊ...शिक्षा जागरूकता गीत
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेशमी सिंह मरकाम साथ रत्नीसिंह, प्रीतिसिंह, प्रियंकासिंह और सीतासिंह मरकाम एक शिक्षा जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
हँसते-हँसते स्कूल जाऊं हो, ऐ दाई रोज़ दिना छेरी ना चराऊ-
ना तोर गोरु ना चराऊ, हो हो हो-
शासन हमरा सेथी में क़िताब देत है जी, पड़े लिखे रहे बस लोट देत है जी-
हसते-हसते स्कूल जाऊ हो, ऐ दाई रोज़ दिना छेरी ना चराऊ-
ना तोर गोरु ना चराऊ, हो हो हो-
शासन हमरा सेथी में साईकिल देत है जी, पेन खातिर लिखे बरा पैसा देत है जी...



