मैली चादर ओढ़ के कैसे...भजन गीत -
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है कि अभी पर्यावरण प्रदूषण के माहौल में पर्यावरण संरक्षक मंडल इस मामले में गंभीर नहीं है और सिर्फ खानापूर्ति करने में अपना योगदान देने में भिड़ा हुआ है उसी से सम्बंधित एक गीत सुना रहे है:
मैली चादर ओढ़ के कैसे-
द्वार तिहारे आऊ-
हे पवन परमेश्वर मेरे-
मन ही मन शरमाऊ-
मैली चादर ओढ़ के कैसे...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
जनवरी से फिर भू अधिकार यात्रा शरू करेंगे, हर भूमिहीन परिवार के लिए 5 एकड़ भूमि की मांग...
जिला-रीवा (म.प्र.) से छोटू कोल बता रहे है कि वे लोग 2013 से भू अधिकार यात्रा शुरू करके मध्यप्रदेश के 30-40 जिलो में लगातर 5 साल से पैदल यात्रा करके भूमिहीन परिवारो के नाम से 5 एकड़ जमीन सरकार से मांगने का प्रयास कर रहे है | जनवरी 2018 से पुनः भू अधिकार यात्रा शरू करने वाले है | वे कह रहे है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी और भूमिहीन परिवारों को 5-5 एकड़ जमीन नहीं मिलेगी तब तक वे पीछा नहीं छोड़ेंगे| इसलिए वे सभी साथियों से सहयोग की मांग कर रहे है और अनुरोध कर रहे हैं की अपने-अपने क्षेत्र से आन्दोलन करें और हर भूमिहीन परिवारों की लिए लड़ाई लड़े क्योंकि जब तक समाज, समाज की लड़ाई नहीं लड़ेंगे तब तक समाज आगे नहीं जायेंगा| छोटू कोल@8223888625.
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: CHHOTU KOL SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा...छत्तीसगढ़ी गीत -
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
छत्तीसगढ़ के दुलरवा बेटा-
सोते उठ के करतन भूता काम गा-
सात किलो चावल मिलत है-
भूख में है परेशान गा-
शीशी दवाई के अतका रेट बढे है-
फसल के कीमत गल्लो नहीं पुरत है-
महंगाई बेरोजगारी कमर तोड़ दी-
मरन लगे किसान गा मरन लगे किसान गा-
कैसन मुख्या चुन डारे दीदी-
कैसन मुख्या चुन डारे भैया...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना...भजन -
ग्राम-गिलगी, पंचायत-लाखनटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं :
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था राजा मोरथधुज ने
सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था भक्त प्रह्लाद ने – सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना...
Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...छत्तीसगढ़ी गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू केवट एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
तेह आजा बे ननोनी वाली बाजार कोटमी के-
आलू के वोही भाव गोभी के वोही भाव-
भाव बढे है कुंदरू के तेह आजा बे नूनी-
बाई मंगल बाजार कोटमी के-
तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...
