हैंडपंप खराब होने से हम लोग नदी का गंदा पानी पीकर बीमार पड रहे हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम- कुटीझरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
रामविलास बता रहे हैं, उनके गांव के वार्ड क्रमांक 13 में हैंडपंप लगा है, लेकिन जब से लगाया गया है पानी निकला ही नही, लोग नदी और ढोढी का पानी पीते है, जिससे बीमार पड जाते हैं, करीब 22 घर के लोग जूझ रहे हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई कारवाही नही हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563047, CEO@9165689008, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@7747087379.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: RAJKUMAR RAMVILAS SHIVMANGAL SONG VICTIMS REGISTER
ओरून लोतुन नावा हेलो जाम रोले रोले...गोंडी गीत
ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे और नीलावती वड्डे एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि लड़की जिस घर में पैदा होती है उस घर से जब शादी होकर जाती है तो घर को छोड़कर चली जाती है| अगर घर में शादी कर लेती तो क्या होता?
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रेला-
ओरून लोतुन नावा हेलो जाम रोले रोले-
ताने विड्च दायना हेलो जाम रोले रोले-
झर्मे माले लोतुन हेलो जाम रोले रोले-
लोने मंदडा ओरस्ला हेलो जाम ओरले रोले-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रेला...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: GONDI GONDI SONG NILAVATI WADDE RANO WADDE
बरसात में सोलर प्लेट में वोल्टेज नहीं मिलता है, गंदा पानी पीकर हम लोग बीमार पड़ रहे हैं...
बंगाली केम्प, ग्राम पंचायत-भांसी, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रीना अधिकारी बता रही है कि उनके गांव में सोलर प्लेट लगा है लेकिन 3 की जगह 2 ही लगा है, जिससे बरसात के दिनों में वोल्टेज नही मिलने से बोरिंग का पानी नही निकल पाता है लोग नदी-नाले के पानी लाकर पीते हैं जिससे बीमार भी पड़ते हैं, उन्होंने कई बार आवेदन दिए हैं पर आज तक कोई सुनवाई नही रही है, तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदत की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में अधिक बात कर मदद करें: सरपंच@7389350757, सचिव@9407701463, C.E.O. @7587139799. संपर्क नम्बर@9752205080.
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: REENA ADHIKARI SONG VICTIMS REGISTER WATER
इमा वारा पाटा अन्ना वारका पाटा...मौसमी गोंडी गीत -
ग्राम-पाठई, तहसील-पान्दुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से बस्तीराम नागवंशी एक मौसमी गोंडी गीत सुना रहे है:
इमा वारा पाटा अन्ना वारका पाटा-
दिन तो पसियो-पसियो अणि रात आई लाता-
टेम-टेम टेम-टेम पिर्र अर्री लाता-
रिमझिम-रिमझिम बारिश आई लाता-
इदे मौसम उडसी ख़ुशी आई लाता-
झर-झर-झर झरना मने मोहि कीया लाता-
इमा वारा पाटा अन्ना वारका पाटा...
Posted on: Jul 18, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI GONDI GEET
एक लड़का (झेलकार) और एक लड़की (मंझारो) की कहानी... (गोंडी भाषा में)
ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे गोंडी भाषा में एक कहानी सुना रही है: एक लड़का रहता है उसका नाम रहता है झेलकार, एक लड़की रहती है उसका नाम रहता है मंझारो : लड़की बोलती है लड़के से झेलकार चलो जामुन खाने को तो लड़का बोलता है कि मैं जामुन खाके आया हूँ| तो लड़की बोलती है चलो जो खाके आये हो वो दिखाना तो लड़का बोलता है वो मिटटी हो गया तो फिर चल मिटटी को दिखाना बोलती है| तो उसका हंडी बनाये है तो हंडी को दिखाना तो बैल फोड़ दिया तो फिर क्यों बैल फोड़ दिया तो बोल रहे है कि बच्चे को दूध नहीं दिया इसलिए फोड़ दिया तो क्यों बच्चे को दूध नहीं दिया घास नहीं उगा इसलिए तो क्यों घास नहीं उगा तो पानी नहीं गिरा तो क्यों नहीं गिरा तो मेंढक क्यों नहीं चिल्ला रहे है तो लड़के लोग मार रहे है इसलिए तो लड़के लोग क्यों मार रहे है तो एक बुढा व्यक्ति रहता है वो हर दिन लडको को दारु लाकर देते है इसलिए मारते है|
