ऊँचा-नीचा पहाड़ पर्वत नदी-नाला...नागपुरी गीत
गुंडरूडांड, ग्राम-खडगवां कला, थाना, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चमन सिंह नागपुरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
ऊँचा-नीचा पहाड़ पर्वत नदी-नाला-
हाय रे हमर सुंदर सूरजपुर जिला-
नोनी ला स्कूल भेजा, बाबू ला स्कूल भेजा-
दोनो ला सामान ज्ञान देवा हाय रे हाय-
स्कूल में दाल भात और देथें पापड़-
नोनी और बाबू खाथे चपड़ चपड़-
हिन्दी में क, ख, गणित में जोड़-घटाव, इंग्लिश में A, B, C, D पढ़थे...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: CHAMAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We got our handpump repaired after report on CGnet, many thanks...
ग्राम-बरती, पोस्ट-बरती, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पूनलराम पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1,2,3,4, के जनसंख्या लगभग 900 है. लोग हैंडपंप खराब हो जाने से पीने के पानी के लिए परेशान थे. कई बार उन्होने सरपंच,सचिव , पी.एच.ई, विभाग में आवेदन दिया था पर कोई सुनवाई नही हुआ तो ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये, रिकॉर्ड करने के एक सप्ताह बाद उनके गाँव का हैंडपंप बना दिया गया और अब उन्हें पीने के पानी मिल रहा है. ग्रामीण बहुत खुश हैं अब वे सीजीनेट और जिला के अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| पूनलराम@9697219870.
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: HANDPUMP HINDI IMPACT PUNALRAM PAIKARA SONG VICTIMS REGISTER WATER
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी...बारिश गीत -
आश्रित ग्राम -तिगावल, पंचातय-मालम, प्रखंड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से प्रभुप्रकाश लकड़ा एक बारिश गीत सुना रहे हैं:
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया रे पानी-
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
कबिलम करे बरिसो रे कारी बदरिया पानी-
मोरा लागे मोरा लागे बन्दरे कोड़ा मोरा लागे
बरिसो रे कारी बदरिया बरिसो रे कारी बदरिया ग्राम रे पानी...
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: PRABHU PRAKASH LAKDA SONG VICTIMS REGISTER
कोरची तहसील जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र में गोटुल पुनर्स्थापना कार्यकम (गोंडी भाषा में)...
ग्राम-ग्यारापति, तहसील-कोरची, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) में गोटुल की पुनर्स्थापना कार्यकम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम से रनेश कोरचा के साथ बाबुराव मडावी जुड़े है वे गोटुल संघठन के बारे में जानकारी गोंडी भाषा में बता रहे है कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य यही है की हमारी संस्कृति, भाषा ख़त्म होने की कगार में है इससे लड़ने के लिए हम चाहते हैं कि गाँव गाँव की संगठन तैयार हो और गोटुल की संस्कृति सामने आये! गाँव गाँव की संगठन में रीतिरिवाज की बात हो और यह संगठन संपूर्ण इलाके में हो इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है जिससे पूरे गोंडवाना क्षेत्र में गोटुल की स्थापना हो सके
Posted on: Jul 19, 2018. Tags: GONDI RANESH KORCHA
निम आकिग बेलोतिग,निम आकिग बेलोतिग हेलो...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानो वड्डे और नीलावती वड्डे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे लोयो रे रे रेला रे रे लोयो रे रे रेला-
निम आकिग बेलोतिग,निम आकिग बेलोतिग हेलो-
डिंडा राजू राजू रोय डिंडा राजू रोय हेलो-
इदे राजू आवा रोय, इदे राजू आवा रोय हेलो-
बेकेन दायना आतेक रोय,बेकेन दायना आतेक रोय हेलो-
ऐन्द दायना आतेक रोय,ऐन्द दायना आतेक रोय हेलो...

