दबंगो का जमीन पर जबरन कब्ज़ा, कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस मदद नही कर रही है...

नवाबगंज, जिला-कानपुर (उत्तरप्रदेश) से के.एम.भाई बता रहे है अजय कुमार यादव की जमीन ग्राम कटरी जेवरा तहसील, परगना में है, उनकी जमीन पर गाँव के दबंगो द्वारा कब्ज़ा किया गया है, जिसकी रिपोर्ट लिखाई गई है, परन्तु पुलिस के द्वारा प्रार्थी की कोई मदद नही की गई, जबकि जिला कोर्ट के द्वारा प्रार्थी के पक्ष में फैसला दिया गया है, बावजूद इसके रामेश्वर पिता बाबूलाल के द्वारा दबंगई के साथ कब्जा नही छोड़ रहे है, जिसमे नवाबगंज पुलिस भी दबंगो का साथ दे रही है, इसकी लिखित शिकायत थाना एस.ओ. एवं नगर ए.एस.पी. से की गई है. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मदद करे. के.एम.भाई@7985181117.

Posted on: May 26, 2018. Tags: K.M BHAI SONG VICTIMS REGISTER

5 साल पहले रेल्वे लाइन बनाने हमारी जंगल पट्टे की ज़मीन ले ली, अब तक मुआवजा नहीं दिया...

ग्राम-दमदम, पोस्ट-कोटमी, तहसील-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र कुजुर बता रहे है, वर्ष 2013-14 से पेंड्रा रोड़ से गेवरा रोड़ रेलवे लाईन का काम जारी है, पटरी बिछाई जा रही है, जिसमे गाँव के 14-15 किसानों का वन भूमि का पट्टा है जो रेल लाईन में जा रही है, जमीन का मुआवजा अभी तक नही दिया है, जबकि काम पूरा होने वाला है. कुछ दिनों पूर्व गाँव में रेल का काम करने वाली मशीने आई थी, जिसका ग्रामीणों द्वारा एकता बना कर विरोध किया गया, फलस्वरूप वह वापस चली गई.प्रभावितों की मांग है, जब तक मुआवजा नही देंगे तब तक काम बंद करे. राजेन्द्र कुजुर@8225009006

Posted on: May 26, 2018. Tags: RAJENDRA KUJUR SONG VICTIMS REGISTER

ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए...सुवा गीत

ग्राम-धुर्व, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश कुमारी धुर्वे एक सुवा गीत सुना रही हैं:
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए-
बरवा के छईया के खेले नही पाए, मोर सुवा ना आयेगे गे ससुर लेना हार-
ससुर के संगे साथे हम नही जाब, मोर सुवा ना एड़िया, धकत दिन जाये-
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए-
राजा राम सुगा आये गे भसुर लेना हार, भसुर के संगे साथे हम नही जाब, मोर सुघा ना-
ऊगले जो नय अनी रामली रात, मोर सुघा ना, बरतरी खेले ना पाए...

Posted on: May 26, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत, पहले में कोन गीत ला गाओ... भजन गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भजन गीत
सुना रहें हैं :
पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
राम में गाओ कृष्णा बजाओ राम में गाओ कृष्णा बजाओ-
सरस्वती लेव प्रनाम मईया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
भारत कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ-
पहले में कोन गीत ला गाओ मैया भारत पहले में कोन गीत ला गाओ...

Posted on: May 26, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

3 साल से राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे, कोई नही सुन रहा, कृपया मदद करे...

ग्राम-तिलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अन्धरु बता रहे है, राशनकार्ड नही है. तीन साल से नहीं बना हैं, पंचायत में सरपंच और सचिव को आवेदन दिए हैं पर हाँ बोलते है, लेकिन इस ओर ध्यान ही नही देते, अभी मजदूरी कर गुजारा कर रहे है और हर सामान बाज़ार से अधिक दाम में खरीदना पड़ता है जिससे आर्थिक हालत बहुत खराब है . अगर राशनकार्ड बन जाता तो सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल जाता, इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. संपर्क@9617396624.

Posted on: May 26, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »