सरकार के योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है, भजिया बेच कर जीवन यापन कर रहें है-

ग्राम -कचना, रायपुर छत्तीसगढ़ से मेहतालाल धीवर जो विकलांक है, बता रहा है कि 4 साल से भजिया बना कर बेचते है और अपना परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं| , दिन में 20-25 लोग से आते हैं जो कि परिवार के भरन पोषण के लिए काफी नही है, इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें| सपर्क@9669946594. (173808) GT

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

बाम्बे, कलकत्ता, दिल्ली ...भोजपुरी गीत-

जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से राजा बैगा एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं:
बाम्बे,कलकत्ता,दिल्ली-
अऊ खोजे पाडीधौलहीं-
हमके दुल्हिन चाही-
होके हिरोइन चुलमुलही-
संगही के साथी लोग के-
हो गईले शादिया-
बाम्बे,कलकत्ता,दिल्ली...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

रहिमन नीचन संग बसे लगत कलंग ना काही...दोहा-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व रहीम दास का एक दोहा सुना रहे हैं:
रहिमन नीचन संग बसे लगत कलंग ना काही|
दूध कलारिंग हाथ लगे मद समझत है काही||
रहीम दास कह रहे हैं, बुरे के संगति में रहोगे तो चाहे बुरे काम करो या ना करो, कलंक अवश्य लगेगा| जिस प्रकार शराब बेचनी वाली महिला दूध भी बेच रही हो तो भी उस पर
लोग विश्वास नही करेंगे क्यों कि वह पहले से शराब बेच कर बदनाम हो चुकी है| (182836) GT

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

मेरा दर्द तुम न समझ सके....गजल

जिला-महाराजगंज,(उत्तरप्रदेश) से भीमप्रसाद एक गजल सुना रहे हैं:
मेरा दर्द तुम न समझ सके-
मुझे सक्त इसका मलाल है-
जरा फिर समझ कर जवाब दो-
मेरे जिन्दगी का सवाल है-
मेरे दिल के जख्म को देख कर-
कभी हँसता हूँ कभी रोता हूँ-
मेरा दर्द तुम न समझ सके...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

तीन दिसंबर की बेला में...गीत

ग्राम-मवई, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेन्द्र पाल एक गीत सुना रहे हैं:
तीन दिसंबर की बेला में-
सबका मन हरसायेंगे-
आदित्य योग रहा आपका-
पर्वत को छू जायेंगे-
पर निरभर रहना नही हमको-
यह उदेश्य हमारा है-
तीन दिसंबर की बेला में...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »