मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे...छत्तीसगढ़ी गीत
कैलाश सिंह पोया ग्राम देवरी सूरजपुर जिला छत्तीसगढ़ से हैं और आजकल सीजीनेट की जन पत्रकारिता यात्रा में अनूपपुर में घूम रहे हैं उसी सिलसिले में वे आज बरगांव गाँव जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश पहुंचे हैं और गीता रानी से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुन और सुना रहे हैं :
मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे-
मायेक मारे सुडी नहीं भाई तोला मोखे माया लागे...
Posted on: Jan 18, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
इंदल त्यौहार में आज हज़ारों आदिवासी अपने बकरों के साथ आएंगे, रात भर खाना, नाचना चलेगा...
ग्राम-साकडी, पोस्ट+तहसील-सोंडवा, जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से भुवन सिंह चौंगढ़ अभी भील आदिवासियों का जो इंदल का त्यौहार चल रहा है जिसमे देवी देवताओं का पूजा पाठ किया जाता है, उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं वे वहां एक भील आदिवासी साथी सुरताण भाई से बात कर रहे हैं जो उनकी भीली भाषा में बता रहे हैं कि आज साकडी में होने वाले इंदल उत्सव में हज़ारों लोग अपनी बकरियों के साथ आएँगे, रात भर नाच गाना और उत्सव चलेगा, बकरी काटकर भोजन भी बनेगा। वे भीली भाषा में एक इंदल गीत भी सुना रहे हैं. वे बता रहे हैं कि यह एक बहुत पुरानी परम्परा है जो सदियों से चली आ रही है और भील आदिवासी इस उत्सव को आज भी बहुत धूमधाम से मनाते हैं. भुवन@9174623789
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: BHUVAN SINGH CHOUNGAD SONG VICTIMS REGISTER
क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का...प्रेरणा गीत
ग्राम-मनोरा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राजेन्द्र सिंह मरावी एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
क्या भरोसा है ये जिन्दगी का, क्या भरोसा है ये जिन्दगी का-
साथ देता नहीं हैं किसी का, साथ देता नहीं हैं किसी का-
माता-पिता के कर ले सेवा, राम के भजन लगा ले-
माता-पिता के कर ले सेवा, कुंड में डुबकी लगा ले...
Posted on: Jan 17, 2017. Tags: RAJENDRA SINGH MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
झिरमिठा जीरामीठा पानी बरिसे झिरमिठा जीरामीठा...दुमकच करमा गीत
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिह पोया एक दुमकच करमा गीत सुना रहे है:
झिरमिठा जीरामीठा पानी बरिसे झिरमिठा जीरामीठा-
पानी बरसे रे सावर गोह्नी रे बड़ा निलो रे जा-
सावर गोह्नी रे बड़ा निलो रे जा-
झिरमिठा जीरामीठा पानी...
Posted on: Jan 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आवेदन करने पर अधिकारी कहते हैं हमारा गाँव सड़क से जुड़ा है, हमारे यहां एक इंच भी रोड नहीं है...
ग्राम-खरिहारी, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामसिंह द्विवेदी बता रहे है कि उनके गाँव में लगभग 1000 आबादी है और रोड नहीं होने के कारण आने जाने में बहुत दिक्कत होती है जब उन्होंने इसके लिए आवेदन किया तो जवाब आया कि वह गाँव पहले से ही डामर रोड से जुड़ा हुआ है जबकि गाँव में एक इंच भी कोई रोड नहीं हैं. इसके लिए इन्होने C.M हेल्पलाइन में भी शिकायत किये थे पर शिकायत को क्लोज कर दिया और प्रधानमंत्री सड़क के महाप्रबंधक और कलेक्टर को आवेदन किये पर उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं किया | कृपया इनको फोन कर मदद करें प्रमुख अभियंता@9425300296, प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक@9407021465, कलेक्टर रीवा@9425903973. रामसिंह@9826903301.
