एक हैण्डपम्प एक साल से और दूसरा ६ महीने से खराब, कुंआ भी अब सूख रहा है कोई नहीं सुनता...
महावीर सिंह पावले आज गाम भेलकछ थाना रमकोला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के वार्ड नम्बर पांच में है यहाँ पर इनके साथ गाँव के निवासी राम बाई, शांति, शीला, ज्योति, रामधनी, जयंत सिंह है जो बता रहे है कि इस गाँव के इस पारे में बीस घर है और 50 से ज्यादा जनसँख्या है. महिलाएं बता रही है कि यहाँ पानी की बहुत समस्या है दो हैंडपंप थे दोनों ख़राब हो गए है एक हैंडपंप साल भर से तथा दूसरा हैंडपंप 6 महीने से बिगड़ा हुआ है एक मात्र कुआं भी सूख रहा है जिससे पानी की बहुत समस्या हो गई है इसकी शिकायत कई बार ग्राम सभा में की गई लेकिन अभी तक एक भी हैंडपंप नहीं बना | सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया पी.एच.ई. अधिकारी@8435690000 को फोन कर दबाव डालें. महावीर@7693933150
Posted on: Feb 16, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE
"आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनके धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना भी बहुत जरूरी है"...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से हैं और उनके साथ आज गोंडी धर्माचार्य छोटेलाल सिंह परस्ते हैं जो गाँव कैसौरी जिला-शहडोल मध्यप्रदेश से हैं इन दोनों की मुलाकात सीजीनेट स्वर कार्यशाला ग्राम-जमुड़ी जिला- अनूपपुर मध्यप्रदेश में हुई हैं कैलाश बता रहे हैं कि सूरजपुर छत्तीसगढ़ में गोंडवाना के वास्ते गोंडवाना स्कूल चल रहा है छोटेलाल जी का कहना हैं जिसप्रकार से आप लोग लगे हैं हम भी यही चाहते हैं कि हमारे जिलों में भी ऐसे स्कूल संचालित हो और हमारी भावी पीढी हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में जाने और उसे बनाये रखने के लिए कार्य करे. धर्म और संस्कृति को बचाना और उसे आगे बढ़ाना मानव सभ्यता के लिए बहुत आवश्यक है.कैलाश सिंह पोया@9479003196
Posted on: Feb 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
अभी बदरी पानी के मौसम आये...वर्षा पर कविता-
कैलाश पोया जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से वर्षा के बारे में कविता सुना रहे हैं :
अभी बदरी पानी के मौसम आये-
मौसम मा गाय बैल बल बच्चा-
पान परेशान आई-
रिम झिम रिम झिम वर्षा आई-
पेड़ पौधे भी नाच उठे-
रिम झिम रिम झिम वर्षा आई-
पेड़ पौधे भी नाच उठे-
नदिया में पानी हैं भर आए-
नदिया में पानी हैं भर आए...
Posted on: Feb 16, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
हमारा एकमात्र हैण्डपम्प एक साल से खराब पड़ा है अधिकारियों को बोलते-बोलते अब थक गए हैं...
ग्राम-भेलकच, पोस्ट+थाना-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले के साथ गाँव की महिलाये ज्योति कुमारी, रविना, रामबाई, कुमारी ममता, जोगेश्वरी और सुशीला हैं जो बता रही है कि ग्राम बभेलकच के वार्ड क्रमांक 5 में 12 घर की बस्ती है और वहां पर एक हैण्डपम्प है जो 1 साल से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण पानी की बहुत समस्या है और ये लोग कुआं का पानी पीते है| इसकी शिकायत इन्होने अधिकारियो के पास कई बार किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है और वे अब आवेदन करते करते थक गयी हैं और कुआं भी अब सूखने लगा है |सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया कलेक्टर@9826443377, P.H.E. विभाग@8435690000 को फोन कर दबाव डालें. महावीर@7693933150
Posted on: Feb 15, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER
झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे...वर्षा गीत
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बरसात के बारे में गीत सुना रहे हैं :
झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे-
झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे-
पेड़ पौधा ख़ुशी से खेलें हमर मध्यप्रदेशे-
पेड़ पौधा ख़ुशी से खेलें हमर मध्यप्रदेशे...
