बिला मोरो रे बिला वोची वाले...हल्बी भाषा में विवाह गीत-

ग्राम-छोटेकवाली, तहसील-जगदलपुर, जिला-बस्तर से पूर्णिमा के साथ गाँव की महिला साथी दयमती, फूलमती और मेहतरीन आदि जुडी हैं जो हल्बी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे है, यह गीत जब शादी के समय बरात आती है तब गाया जाता है :
बिला मोरो रे बिला वोची वाले-
आसिला मोरो रे बिला वोची वाले...

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: BASTAR CG HALBI MARRIAGE SONG JAGDALPUR POORNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बन रहे शेड में गाय बैलों को रखा जायेगा, जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा...

ग्राम-छोटेकवाली, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गिन्ताराम नाग बता रहे है कि उनके गाँव में 2019 से सरकार की मदद गाय के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है उसमे पूरे गाँव के गाय बैलो का रखा जायेगा और उसमे लगभग 500 गाय बैल रखे जा सकेंगे, उनको वहां चारा दाना पानी भी दिया जायेगा और उनसे जो गोबर होगा उससे केचुआ खाद बनाया जायेगा | ये सब जनपद पंचायत सीईओ की मदद से हो रहा है | उसके लिए सीईओ साहब को वे धन्यवाद दे रहे है | संपर्क नम्बर@7999093497.

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG COW GINTARAM NAG JAGDALPUR RAJU SHED SONG VICTIMS REGISTER

माँ आशीर्वाद देबे ओ, तोरे शरन मा आयें...कविता-

ग्राम, पोस्ट-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक कविता सुना रहे हैं:
माँ आशीर्वाद देबे ओ-
तोरे शरन मा आयें-
आशीर्वाद देबे ओ-
हम लईका हन-
हमला तैहाँ कभू नहीं बिसराबे ओ... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG POEM RAJKUMAR POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब था, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद नया ट्रांसफार्मर लग गया है...

ग्राम-धुम्माडाड, पोस्ट-गोविन्दपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम बता रही है कि उनके गाँव का बिजली का ट्रांसफार्मर 3 माह से खराब था गाँव में बिजली नहीं जल रही थी उसके कारण बहुत परेशानी हो रही थी तो उसके लिए सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड किये तो रिकार्ड करने के बाद एक सप्ताह के अन्दर गाँव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लग गया अब गाँव में बिजली जलने लगी है इसलिए मदद करने वाले सीजीनेट के साथियों व् अधिकारी कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नंबर @9285364260 (171163) CS

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: ELECTRICITY IMPACT GEETA TEKAM SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

सोना था तुम बारा ला...गीत-

ग्राम-शंतिपारा, तहसील-कुनकुरी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता एक्का एक गीत सुना रही हैं:
सोना था तुम बारा ला-
रुखा सूखा बारा-
मोहमन नगरिया संगी-
सोना सा तुम डारा ला-
रुखा सूखा बारा... (AR)

Posted on: Jul 11, 2020. Tags: CG JASPUR SANGITA EKKA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »