विधवा हूँ, पति जाने के बाद तीन साल से पेंशन के लिए आवेदन दे रही हूँ, कोई नही सुन रहा...

ग्राम-परसल, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती बता रही है तीन साल से विधवा पेंशन के लिए सरपंच सचिव को बोल रहे है, लेकिन नही मिल रहा है|पति के गुज़र जाने के बाद परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, सरपंच सचिव को इस हेतु जो भी कागज होते है, सभी ज़मा करा दिए है, तीन बच्चें है मेरे, अगर पेंशन मिल जाये तो थोड़ी राहत होगी.इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया दीए गए सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:कलेक्टर@9826443777,C.E.O@9126192534,
संचिव@9669593764.सम्पर्क@9171258131.

Posted on: May 27, 2018. Tags: LILAWATI SONG VICTIMS REGISTER

ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ...डोमकच गीत

ग्राम पंचायत-प्याज, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक गीत सुना रही हैं:
ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ-
देखल छाया ना रली, कटी भयगन करियाँ-
ये सड़के में रेगत रहें, एड़ी रंगल छोकरा, एड़ी रंगल छोकरा से दिल बसी गये-
एड़ी रंगल छोकरा, एड़ी रंगल छोकरा से दिल बसी गये-
साथै धरी झोला झकड ये पैर में हवाईयों चपल साथै धरी झोला झक-
ये ढूर नारा झारियाँ, ये जाम पाके करियाँ, ये ढूर नारा झारियाँ...

Posted on: May 27, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच सचिव के द्वारा बच्चों के लिए निर्धारित राशि के गबन का आरोप, कृपया जांच करवाएं...

ग्राम-चरय्या, विकासखण्ड-हरमना, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजकुमार द्विवेदी आरोप लगा रहे है कि पंचायत में बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए मिलने वाली आनंद उत्सव की राशि पन्द्रह हजार रूपये होती है.जो बच्चों के मनोरंजन के साधन,जैसे फुटबाल, बल्ला, गेंद आदि के लिए होती है, लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा फर्जी रसीद लगाकर राशि निकाल ली गई है. इस सम्बन्ध में जनपद पंचायत सीईओ से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि गड़बड़ी की जाँच कर दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने में मदद करे. राजकुमार द्विवेदी @8109323534.

Posted on: May 27, 2018. Tags: RAJKUMAR DWIVEDI SONG VICTIMS REGISTER

मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है...स्वागत गीत

ग्राम-लान्जित, पोस्ट-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोनामति सिंह एक स्वागत गीत सुना रही है:
मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है-
आज के दिन में, हम गायेंगे, आज के दिन में, हम नाचेंगे-
मुबरको आपको-
आज के दिन में, हम झंडा फहराते है, आज के दिन में, हम तिरंगा लहराते है-
मुबरको आपको-
मीठी मुस्कान नी भरते है, स्वागत नी हम करते है...

Posted on: May 27, 2018. Tags: SONAMATI SINGH SONG VICTIMS REGISTER

मनरेगा में 2 साल पहले हम 70 लोगो ने सड़क में मजदूरी किया, पैसा अब तक नही मिला है...

ग्राम-ठाढ़पातर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार, मगंल दास साहू, दुखीराम साहू, रामरतन गुर्जर, सुदर्शन ठाकुर बता रहे है, पंचायत के द्वारा रोज़गार गारंटी योजना के तहत सड़क में 70 मजदूरों ने मुरम बिछाने का कार्य किया था, आज दो साल होने को है, मजदूरी का पैसा नही मिला है. इस संदर्भ में कई बार विभाग में आवेदन दिया है, लेकिन कोई समाधान होता नही दिख रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: जिला C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,सचिव@9644488604.
सम्पर्क-ग्रामीण@8965885211.

Posted on: May 27, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »