उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है...कविता-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चिकित्सक दिवस पर एक कविता सुना रहे हैं :
उखड़ती साँसों को, वो अक्सर संभाल लेता है-
अच्छे अच्छों को, मौत के मुँह से निकाल लेता है-
न वो हिन्दू देखता है, न कभी मुसलमान देखता है-
खुदा का बंदा है वो, हर शख्स में बस इंसान देखता है-
जख्म कितना भी गहरा हो, वो हिचकिचाता नहीं कभी-
घाव की गंदगी देखकर, वो सकुचाता नहीं कभी...
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG HD GANDHI POEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हरी के भजन गाहूँ कहिके, वादा करके आये है...गीत-
ग्राम-रामापुरम भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कन्हैयालाल केवट एक छत्तीसगढ़ी भजन गीत सुना रहे हैं:
हरी के भजन गाहूँ कहिके, वादा करके आये है-
मोर भईया गा मोर बाबू आके माया मा भुलाये-
सुरता कर ले उलटा जब तै, रहे पेट मा माँ के-
करो उद्धार जगत के स्वामी, भजन करों तोर जा के-
कबहूं नई भुलाओं तोला, वादा करके आये है-
मोर भईया गा मोर बाबू आके माया मा भुलाये...
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT RAMAPURAM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
आरोप लगाकर अध्यक्ष पद से हटाया गया, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें-
ग्राम-चोरभाटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं| उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था| जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी| जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी| सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया| जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुए| लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ| 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया| उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7567966500, जनपद CEO@9424984952. संपर्क नंबर@8359925074.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATTHU RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| चिरायता, कुटकी, नागर मोथा, हरण छोटी, बहेरा आंवला सभी को 10-10 ग्राम लेकर, एक पाँव पानी में पकायें| जब अच्छे से उबल जाये तो उसे पियें| चावल का सेवन कम करें| उबले पानी का सेवन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHRMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
न राम नाम लेना इस भरी जवानी में...गीत-
ग्राम-रामापुरम भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कन्हैयालाल केवट एक देवी गीत सुना रहे हैं :
न राम नाम लेना इस भरी जवानी में-
तू डूब में मर जा रे इस भरी जवानी में-
काया जो माटी का मिल जायेगा माटी में-
एक दिन काया तेरी कट जायेगा काठी में-
पानी कब भूला है, मिल जायेगा पानी में-
तू डूब में मर जा रे,तू डूब में मर जा रे...
