पिया लादा दो लड्डू मोती चूर के जाके साईकिल ना...लोक गीत -
मालीघाट, मुजफ्फपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक लोक गीत सुना रहे हैं :
पिया लादा दो लड्डू मोती चूर के जाके साईकिल ना – टिकवा माथे पे दमके बिंदिया माथे भी चमके – पिया लादा तू झुमका मोती झील से जाके साईकिल से ना – कोरा कजरा के चमके ओठवा लाला रंग दमके – पिया लदा तू नथनी मोती झील से जाके साईकिल से ना – चुडिया हाँथ में खनके ओमे कंगना जे दमके
पिया लदा तू सिंदुर मोती झील से जाके साईकिल से ना...
Posted on: Dec 25, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हर गाँव और वार्ड में सांस्कृतिक टोली बननी चाहिए, सांस्कृतिक शिक्षण का काम आगे बढ़ना चाहिए...
खादी भंडार मुजफ्फरपुर (बिहार) से ग्रामसभा-मोहल्ला सभा के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर आनंद पटेल बता रहे हैं कि पूर्वजो का दिया हुआ धरोहर हमारी सभ्यता और संस्कृति खत्म होती जा रही है इसी को बचाने के लिए 1 जनवरी 2018 को कन्हौली खादी भंडार अजरकवे मठ के प्रांगण में संस्कृति बचाओ अभियान का शुरुआत कर रहे हैं जिसमे सरकार के द्वारा भी सहयोग किया जा रहा हैं लेकिन जानकारी के अभाव और सांस्कृतिक समूह ना होने के कारण लोगो तक इसका लाभ नही पहुंच पाता है इसलिए वे गाँव के हर वार्ड में जाकर उनकी छिपी संस्कृति को बाहर लाना समूह बनाना और इसे बचाये रखने के लिए लम्बे समय तक कार्य करने की शुरुआत कर रहे हैं...सुनील कुमार@9308571702
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
80% ग्रामवासी यहां खुले में शौच करते हैं पर इस गाँव के जनप्रतिनिधि इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं...
ग्राम-घोघरीमाल, पंचायत-घोघरी रैयत, विकासखंड-धनौरा, जिला-सिवनी (म.प्र.) से भजन भलावी बता रहे है कि सामुदायिक स्वच्छता प्रणाली के बारे में उत्प्रेरक समिति ने गाँव वालो को बहुत अच्छे से समझाये है और गाँव में स्वच्छता के संस्कार डाले है वहां पर सरपंच भी निवास करते है है लेकिन जनप्रतिनिधि लोग एक भी नहीं आये और गाँव के सब लोग आये है लेकिन सरपंच इस प्रेरणा समिति में आज तक नहीं आये जबकि इस गाँव के 80% लोग खुले में शौच करते हैं इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर सरपंच को भिजवाने में मदद करें : कलेक्टर@7697805414, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@9424732489. भजन भलावी@9165416750.
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: BHAJAN BHALAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: My widow pension restarted 3 days after report on CGnet, thanks...
ग्राम-रक्शा, पोस्ट-फुंगा, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास के साथ में छनिया बाई हैं जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिल रहा था लेकिन 5 महीने से नही मिल रहा था उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे और वे बहुत परेशान हो गयी थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की और रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको 3 दिन बाद विधवा पेंशन मिल गई है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Dec 24, 2017. Tags: CHHANIYA BAI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : गन्ने का रस और मूली से पीलिया का उपचार -
ग्राम-पुरेना, अमृतपुर लोवकरिया, ब्लाक-मिहिंपुरवा, तहसील-मोतीपुर, थाना-मोतिहार जिला-बहराइच (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह आज गन्ने के रस से पीलिया या जॉन्डिस रोग के इलाज के बारे में जानकारी दे रहे है. वे बता रहे हैं कि सुबह शाम 2 गिलास गन्ने का रस 20 दिन तक पीएं 20 दिन पीने के बाद पीलिया रोग में आराम मिलेगा और बताया जाता है कि गन्ने का रस और मूली दोनों को एक साथ 2 सप्ताह तक सुबह शाम लेने से यह और भी जल्द फायदा करता है. पीलिया के लिए मूली और गन्ने का रस बहुत ही लाभकारी होता है. वे आगे बता रहे हैं कि ये प्रयोग की हुई विधि है कृपया आप लोग जरुर इसका प्रयोग करें: केदारनाथ कुशवाह@8933912743.


