कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे...सरगुजिया कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे-
कह लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल...
Posted on: May 30, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में पानी की बहुत समस्या है, पर कोई अधिकारी नही सुन रहा, कृपया मदद करे...
ग्राम-क़ुदरगढ़, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इतवारो बाई और दाम बाई बता रहे है कि खाल पारा में पानी की समस्या हो रही है, यहाँ रहने वाले 5 परिवारों को ख़ासकर परेशानी हो रही है| इस सम्बन्ध में सरपंच, सचिव को अवगत कराये है, लेकिन ध्यान नही दे रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियो से अधिक बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करे. इन नम्बरों पर बात करे: P.H.E.विभाग@9589733942, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क-अमोद कुमार अगरिया@7697893643.
Posted on: May 30, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे...सरगुजिया कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं :
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, कंचा तो चूल्हा, कंचा लकरी-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया, डघु डाढे-
कोन गांव के छोकड़ा, कोन गांव के छोकड़ी, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
कोट्या के छोकड़ा, गवरा के छोकड़ी, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, कंचा तो चूल्हा कंचा लकरी...
Posted on: May 30, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
रे ला रे रे रे ला रे रे रे लयों रे रे रे रे ला रे रे रे रे ला...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-भुर्सेवाड़ा, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से गाँव की युवक-युवतियां गोंडी गीत गा रही हैं, आदिवासी समाज में यह गीत शादी के समय गाया जाता है:
लाल गरज पन्स्ची मंतोर पंक यान्जुड़ वो-
रे ला रे रे रे ला रे रे रे लयों रे रे रे रे ला रे रे रे रे ला...
Posted on: May 30, 2018. Tags: SONG SUNIL SALAM VICTIMS REGISTER
बलरामपुर के हो बलरामपुर के सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के...
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सामुदायिक रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं :
बलरामपुर के हो बलरामपुर के सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के-
खेत-खलिहान के बात आपन बोला-
रीति-रिवाज संस्कृति के बात आपन खोला-
सामुदायिक रेडियो है ग्रामीण सबके-
सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के-
गाँव-जवार के बात है निराली-
स्व-सहायत समूह बनाके कोइ बैठे ना खाली-
वैकल्पिक मीडिया है भाए सबके-
सावन रेडियो हे बाटे बलरामपुर के...
