भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...भक्ति गीत
ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी गाँव के साथी गिरिराज सिंह से एक भजन सुन रहे है:
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या, तेरा नाम क्या है, दुर्गा नाम बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों ने पूछा मय्या तेरा घर कहा है, कोठी पहाड़ बता गई रे, एक छोटी सी मय्या-
भक्तों को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी मय्या...
Posted on: May 24, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल...सरगुजिया गीत
जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
बासी ला खात हूँ, उंगयासी लागे हो-
सुर-सुर का करत हूँ, मै जोड़ी रुवासी लागे हो-
देख मोर संगी रे, तोर बिन मैं होवत हूँ बेहाल-
देख मोर संगी रे...
Posted on: May 24, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
किलोमीटर दूर से गंदा पानी पीते हैं, अधिकारी कहते हैं जनसंख्या 50 है तो हैंडपंप नहीं खुदेगा...
ग्राम-कछिया, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामसुरथी (सरपंच) एवं ग्रामीण हीरूसिंह बता रहे है गाँव के वार्ड 1 में 50 लोगो की आबादी है, यहाँ पर पानी की बहुत समस्या है, इसको लेकर ग्राम सुराज में आवेदन दिया गया है पंचायत के माध्यम से लेकिन अधिकारियो का कहना है 250 की आबादी में ही हैन्डपम्प का प्रावधान है, वार्ड के निवासी अभी किलोमीटर दूर से धोड़ी का गन्दा पानी पीने को मजबूर है.इसके लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया पानी की सुविधा करवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E. विभाग@9589733942, कलेक्टर@9826443377. सरपंच@9754158992.
Posted on: May 24, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे...डोमकच सरगुजिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच सरगुजिया गीत सुना रहे हैं:
रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे-
अमरिया तोला, देवी झारिया डाक छूटे-
रामे में राम बसे, अमरिया तोला-
अमरिया तोला रे अमरिया तोला-
रामे में राम बसे रामे में रमकोला, देवी झरिया डाक छूटे, अमरिया तोला...
Posted on: May 24, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got my due Govt support from 4 years 15 days after report on CGnet...
ग्राम-शारदापुरशु, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मेहीलाल बता रहे है, वर्ष 2013-14 में उनको अपना घर बनाने के लिए इंदिरा आवास योजना के तहत मदद मिलनी शुरू हुई थी उन्होंने घर बना लिया पर योजना का तीसरा बकाया किश्त नही मिल रहा था और कोई मदद नहीं कर रहा था और वे बहुत परेशां थे फिर उन्होंने सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड के कुछ ही दिनों बाद ही तीसरा किश्त उनको मिल गया है| सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला एवं जिला कलेक्टर सहित जिला के सभी अधिकारियो, कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रहे है.मेहीलाल@7509403575.
