डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
आई जा प्रभु मोर जीवातरा तै तोखे पावै खे ले-
डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले-
प्रभु मोर मन ढीला में-
डहर-डहर खोजा लों मान पहर खोजा लों-
कही नी पालो प्रभु-
तोहे मोर सहारा तोहे मोर प्रभू पालन हारा-
डेरा बसर कईर ले घर अपन बनइले...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHLKHO SONG VICTIMS REGISTER

नौ बजे के वक्त रात में, खो न देना बात बात में...कविता-

जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
नौ बजे के वक्त रात में-
खो न देना बात बात में-
मोमबत्ती दिये की रोशनी-
उज्जवल हो जिंदगी-
मोम बत्ती दिये की रोशनी हो-
उज्जवल निर्मल जिंदगी हो-
नौ पक्रमांक से लिप्त है मंगल...

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: CG CORONA POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

Scholarship For Student's And youth in Gondi : 5th April 2020...

1.आईआईएचएस अर्बन फ़ेलोस प्रोग्राम 2020 :-
स्नातक की डिग्री के साथ भारतीय नागरिक जो 30 वर्ष से कम आयु के हैं, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2.पीएआईएस डिपार्टमेंटल स्कॉलरशिप 2020 :-
पीएआईएस द्वारा पढ़ाए जाने वाले एमए कार्यक्रमों सहित विश्वविद्यालय से डबल डिग्री में रुचि रखने वाले भारतीय छात्र, जिन्हें पुरस्कार लेने से पहले विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रस्ताव मिला है, इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
3.एनएएसआई- रिलायंस इंडस्ट्रीज प्लेटिनम जुबली अवार्ड्स 2020 :-
15 अप्रैल 2020 को 50 वर्ष से कम आयु के भारतीय नागरिक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Posted on: Apr 05, 2020. Tags: GONDI SCHOLARSHIP RAJONTIN MANDAVI

लोगो को राशन नहीं दिया जा रहा है, मुखिया पंचायत में नहीं आती हैं...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-बैजना, प्रखण्ड-निरता, जिला-धनबाद (झारखण्ड) से रंजीत गुइंया बता रहे हैं कि उनके गाँव के मुखिया पूनम देवी अपने 5 साल के कार्यकाल में कभी उनके क्षेत्र में या पंचायत नहीं आई हैं, मुखिया ज्यादा समय अपने गाँव पर ही बिताती हैं, उनके स्थान पर उनके पति पूरा काम संभालते हैं और मनमर्जी तरीके से सारा काम करते हैं योजना के बारे में ग्रामीणों को नहीं बताया जाता है, योजना लागू करने से पहले बैठक नहीं बुलाई जाती है, कार्यकारिणी बैठक नहीं होती है, सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती है, अपने नजदीकी लोगो को योजना का लाभ दिलाया जाता है, अभी कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान लेकिन उन लोगो को जिन्हें मदद की जरुरत है मजदूरी कर जीवन निर्वाह करते हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से किया था लेकिन इसकी जानकारी लेने अधिकारी नहीं आये हैं, अभी तक जरुरतमंदों को राशन नहीं मिला है इसलिये वे अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8709801669. खाद्यान अधिकारी@9470382382.

Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CORONA DHANBAD JHARKHAND RANJEET GUINYA SONG VICTIMS REGISTER

जब कोरोना आया दिल में डर लाया...गीत-

भाम्रागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रावन कुसराम कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
जब कोरोना आया दिल में डर लाया-
मत डरना मेरे भाई-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
स्वच्छ साफ रहना पानी उबाल के पीना-
घर में रहन बाहर न जाय-
किसको बताऊँ साधा उपाय-
गर्दी में रहना नहीं ज्यादा बात करना नहीं...

Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CHANDRABHAN MARKO CORONA GADCHIROLI MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »