हला हाला रे कोरोंदया, असिंगार ला हो...वर्षा गीत-

ग्राम-नंदावल, पंचायत-कातिंग, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सकुंदा बड़ा और रसेल लकड़ा आषाढ़ माह में गाया जाने वाला एक गीत सुना रहे है:
हला हाला रे कोरोंदया, असिंगार ला हो-
ओले जोरा के मार, पैरी बारे हला हाला रे कोरोंदया-
हला हाला रे कोरोंदया, असिंगार ला हो-
ओले जोरके मार...

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GUMLA RASEL LAKDA SAKUNDA BADA SONG VICTIMS REGISTER

जंगो रायता इंग्लिश मीडियम गोंडी पब्लिक स्कूल, सरोना, कांकेर के बारे में जानकारी (गोंडी भाषा में)...

ग्राम-सरोना, तहसील-नरहरपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला के साथ में गाँव के साथी गोंडी टीचर सांगू मडावी हैं वे गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि वो किस प्रकार गोंडी में बच्चो को पढ़ाते हैं. जंगो रायता इंग्लिश मीडियम गोंडी पब्लिक स्कूल चल रही हैं उसका संचालक जंगो रायता समाज कल्याण समिति छत्तीसगढ़ कर रही हैं, मैं 2016 में आया हूँ | यहाँ बच्चों और लड़के लड़कियों को गोंडी सिखा रहा हूँ यहाँ के लड़के लड़कियों को बिल्कुल गोंडी नहीं आता था बिल्कुल गोंडी भाषा के मामले में शून्य थे अब सभी लोग गोंडी भाषा में लिखना बोलना गाना गाना सब सीख गए हैं | हमारा सिन्धु सभ्यता के समय की लिपि, हमारा गोंडी भाषा, संस्कृति, हमारा इतिहास अब सब जानने लगे हैं |

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: GONDI KANKER SAANGU MADAVI

कुछ दे या ना श्याम, इस अपने दीवाने को...भजन गीत-

दीक्षा पांडे जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से एक भजन गीत सुना रही हैं :
कुछ दे या ना श्याम, इस अपने दीवाने को-
दो आंसू तो दे, दे चरणों में चढाने को-
आंसुओं का जाना है, किस्मत से मिलता है-
इनके बह जाने से मेरा ध्यान पिघलता है-
काफी है दो बूंदे, घनश्याम रिझाने को-
दो आंसू तो दे दे चरणों में चढाने को-
नरसी ने बहाए थे मीरा ने बहाए थे, जब भी कोई रोया तुम दौड़े आये थे...
जब भी कोई रोया था तुम दौड़े आए थे
काफी है दो बुँदे काफी है दो बुँदे घनश्याम रिझाने को
दो आंसू तो दे दे चरणों में चढाने को 2
कुछ दिया ना राधे श्याम कुछ दिया ना राधे श्याम
इस अपने दीवाने को कुछ दिया ना राधे श्याम
इस अपने दीवाने को दो आंसू तो दे दे चरणों में चढाने को..

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: DIKSHA PANDE SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : अतिसार या खूनी दस्त का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आज अतिसार या जिसे खूनी दस्त भी कहते हैं, उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं, बेल का गुदा और आम की गुठली दोनो को 100-100 ग्राम लेकर अलग-अलग कूट पीसकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 25-25 ग्राम दोनों को मिला कर 200 ग्राम पानी में उबालें और जब 50 ग्राम पानी बच जाय तब ठंडा कर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 4 चम्मच काढ़ा और 4 चम्मच पानी मिलाकर दिन में 4 बार प्रयोग कर सकते हैं, इलाज के दौरान मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, चीनी और नमक का प्रयोग कम करें, हल्का और सुपाच्य भोजन करें, नशा न करें : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

मैं अत्यंत गरीब हूँ, रहने को घर भी नहीं है पर मुझे किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही...

भारतीय किसान यूनियन के साथी आज ग्राम पंचायत-पैपखरा, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश में हैं वहां से राम बौध द्विवेदी उनको बता रहे है कि वे बहुत गरीब हैं पर उनको पंचायत से किसी प्रकार की आर्थिक मदद नहीं मिल रही है, उन्होंने सरपंच के पास बोले थे तो सरपंच ने कहा कागज दीजिये तो उन्होंने चार-पांच महीने हुए पूरी प्रक्रिया किये जिसमे उन्होंने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और टोकन दिए . सरपच से पूछने पर इधर उधर टाल देते हैं. आर्थिक हालत सही न होने की वजह से उनके पास रहने के लिए भी घर नहीं है। कृपया इन अधिकारियों को फोन कर मदद करें: रामपुर नैकिन C.E.O.@9425626845, ग्राम पैपखरा सचिव@9893045214 सरपंच@9993649915. संपर्क राम बौध लल्लू@9561859317.

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: RAMBODH DWIVEDI SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »