काय माता अन मन, काय माता दून मन, ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई...बैगा गीत

प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक भजन गीत सुना रही है, जो कि बैगा जनजाति के लोग उनके ज्वारे के सामने गाते है:
काय माता अन मन, काय माता दून मन-
ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई-
सेवा ला ले ले माहतरी मोर, ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई-
काय माता अन मन, काय माता दून मन-
ऐ दाई बिछिया प हिरत लागे, देवी हो माई-
ऐ दाई काहे प हिरत लागे, देवी हो माई...

Posted on: May 22, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

पायरी के रुमझुम खोपा के गोंदा फुल मारत हबे वो...सरगुजिहा प्रेम गीत

ग्राम-कोट्या, जिला- सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिहा प्रेम गीत सुना रहे हैं:
पोयरी के रुमझुम खोपा के गोंदा फुल मारत हबे वो-
मुड़े ढ़ोहें मोरा बरना हवे धान, नोनी मारथे मुटका के मार-
मुड़े ढ़ोहें मोरा बरना हवे धान, नोनी मारथे मुटका के मार-
पायरी के रुमझुम खोपा के गोंदा, फूल मारत हबे वो-
मुड़े ढ़ोहें मोरा बरना हवे धान, नोनी मारथे मुटका के मार...

Posted on: May 22, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

4 महीनो से शौचालय बनाने के लिए आवेदन दे रहे है, कोई नही सुन रहा है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बिहारपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बंशीधर
बता रहे है कि, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय अभी तक नही बना है. जबकि इस हेतु 3 मर्तबा ग्राम सभा में आवेदन दिया गया है, परन्तु कोई सुनवाई नही हो रहा है| सरपंच सचिव को बोलने पर कहते है बन जायेगा लेकिन अभी 4 महीने हो गयें अभी तक नही बना है, जबकि भारत सरकार अनुसार सभी के यहाँ शौचालय बनना अनिवार्य है.आप सेभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सचिव@9754120982, C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9926443377. सम्पर्क@82230984.

Posted on: May 22, 2018. Tags: BABUAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

अखों के बरिखा जोड़े रे, सावन भादों रोपानी लगाये...सरगुजिहा कर्मा गीत

ग्राम-कोटेया, जिला- सरगुजा(छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिहा कर्मा गीत सुना रहें हैं :
अखों के बरिखा जोड़े रे, सावन भादों रोपानी लगाये-
येदों मैना भले गे, सावन भादों रोपानी लगाये-
कोने हर बीड़ा मरे, कोने तो जगाएं अखों के बरिखा जोड़े-
छवडा हर बिया मारे, छवडी हर रोपा ला लगाये-
अखों के बरिखा जोड़े, सावन भादों रोपानी लगाये...

Posted on: May 22, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हैन्डपम्प 6 महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, शिकायत पर कोई ध्यान नही देते...

कोल मजरा, ग्राम-कोनिकला, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार को वार्ड 2 के छोटेलाल पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, 6 महीने से हैंडपंप खराब है इसकी शिकायत कलेक्टर के यहाँ जनसुनवाई में एवं सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या का हल नही हुआ है. जिसके कारण वार्ड के निवासियों को पानीं की समस्या हो रही है| अभी दूर दराज से पानी ला रहे है, ग्रामीणों की मांग है कि हैन्डपम्प जल्द से जल्द ठीक हो ताकि पानी की समस्या का हल हो सके. इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@9977742118, जिला सी.ई.ओ@9425145310. ब्रजेश@8821806041.

Posted on: May 21, 2018. Tags: BARJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »