रोजगार गारंटी में काम किये 2 साल हो गया, आज तक पैसा नही मिला है...कृपया मदद करें
ग्राम-इमलीटोला,पंचायत-बदना,तहसील-पंडरिया,जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है की रोजगार गारंटी के तहत तलाब में 6 सप्ताह काम किये थे 2 साल हो गया आज तक उसका पैसा नही मिला है,इसके लिए पंचायत में शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है,पीड़िता सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें:सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAMBAAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
छतीसगढ़ से आये है जमीन नहीं है मजदूरी करके परिवार चलाते हु और रात को आराम से सो लेती हु ,,,राजम्मा
गॉंव कृष्णा सागर,पंचायत कृष्णा सागर,ब्लाक भुर्गुमफाड जिला भद्रादीकोत्तागुडम (तेलंगाना) ग्रामीण महिला मडकंम राजम्मा से बात हुआ है ओ बता रही है की सुकमा जिला छतीसगढ़ से आये है idp लोग है यहाँ आकर 10 साल से कुली मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहे है,जंगल का जमीन भी नहीं है एक छोटा सा घर है जिसमे रहते है अपने परिवार बच्चो के साथ छत्तीसगढ़ में जमीन है लेकिन वहां नक्सली और पुलिस के डर से भाग कर तेलंगाना में ही जीवन जीने पर मजबूर है,राजम्मा बताती है की यहाँ हम चैन और आराम का नींद सो लेते है इसलिए हमें यहाँ ही बढ़िया है l
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: MUSKI DEVA
राशनकार्ड रहने के बावजूद 5 सालों से नही मिल रहा राशन ...बनी बुता कर खरीदते है राशन -कृपया मदद क�
ग्राम-इमलीटोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है,की उसका राशनकार्ड बना है,लेकिन 5 साल से उसको राशन नही मिल रहा है,राशनकार्ड को सचिव सेल्समैन को दिखाऐ बोले सूचि से मेल नही होता है,सचिव सरपंच बोले नया बना देंगे,लेकिन आज तक नही बना हैl बनी बुता करके उसी राशन दुकान से 16 रुपये किलो चावल खरीद कर अपना जीवन यापन कर रहे है,इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं,दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAMBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है...भजन गीत
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार कांशी एक भजन गीत सुना रहें है:
मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है-
करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है-
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है-
बिना मांगे है कन्हैया हर चीज मिल रही है-
अब क्या बताऊ मोहन आराम हो रहा है-
मेरी जिन्दगी में तुम हो किस बात की कमी है-
मेरा आप की कृपा से सब काम हो रहा है...
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
मथुरे जी ने माना जाऊ तेरे मलार जाऊ तेरे मलार जाऊ तेरे मलार ...
राजकुमार कांसी जबलपुर मध्यप्रदेश से उनके साथ एक अन्य साथी रामसावरे जी है जो बचपन से ही संगीत में रूचि रखते है ओर एक मराठी भजन गीत सुना रहे है ;
मथुरे जी ने माना जाऊ तेरे मलार
जाऊ तेरे मलार जाऊ तेरे मलार
मथुरेला नंदलाला रे गोपाला रे
नि गुनी गोल्या गौरंनशाला
उसीर जेजाला बाजाराला
मथुरे जी ने माना जाऊ तेरे मलार ...
