लट खोल के नाचे मोरी माई की नैना रतन जड़े...देवी गीत-
ग्राम-सेमरिया, विकासखण्ड-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से लेखराम यादव एक देवी गीत सुना रहे हैं :
लट खोल के नाचे मोरी माई की नैना रतन जड़े-
कहां लगा दे मईया बेला रे चमेली-
कहां लगा दा आनार-
लट खोल के नाचे मोरी माई की नैना रतन जड़े-
अंगना मा लगादा मईया बेला रे चमेली-
फरिका लगादा अनार, कि नैना रतन जड़े...
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: LEKHRAM YADAV MANDLA MP SONG VICTIMS REGISTER
हिंदी माह के अनुसार चैत्र में नया वर्ष शुरू होता है, अभी नवरात्रि का समय चल रहा है...
ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं| हिंदी माह के अनुसार चैत्र में नया वर्ष शुरू होता है| अभी नया वर्ष शुरू हो चुका है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को नये वर्ष की शुभकामनाये दे रहे हैं| नवरात्रि का समय चल रहा इन दिनों माता की पूजा आराधना की जाती है| मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है| लोग अपनी मनोकामनाओ के साथ देवी माता के दर्शन करते हैं| वे बता रहे हैं ये लोगो की अपनी श्रद्धा और विश्वास की बात है| कोई मानता है| कोई नहीं मानता है| ये वैसा ही है| जिसमे आत्म विश्वास होता है, वह अपने काम को कर पाता है| और जिसमे खुद पर भरोषा नहीं होता, आत्म विश्वाश नहीं वह अपने काम को नहीं कर पाता|
Posted on: Apr 12, 2019. Tags: MP RAMESH KUMAR GUPTA REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
मेरे तिरंगा ने दुनिया में नाम कर दिया, जान से भी प्यारा रहे मेरा वतन...गीत-
ग्राम-मडमा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम यादव एक गीत सुना रही हैं :
मेरे तिरंगा ने दुनिया में नाम कर दिया-
जान से भी प्यारा रहे मेरा वतन-
मेरे तिरंगा ने दुनिया में नाम कर दिया-
जान से भी प्यारा रहे मेरा वतन...
Posted on: Apr 11, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PUNAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER
impact : रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे, काम का पैसा मिल गया, सभी को धन्यवाद...
ग्राम-इंदरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे हैं| चंद्रवती ने 2017 में रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा नहीं मिल रहा था| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट के रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 2019 में सीजीनेट साथियों के मदद से चंद्रवती को उनके काम का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं |जिन्होंने उनकी मदद की | रमन साय@7440474685.
Posted on: Apr 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMAN SAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...बाल कविता-
ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती काला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पूनम मरावी एक कविता सुना रही हैं :
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना...
