किसान स्वर : मैं गोबर खाद से खेती करता हूँ रासायनिक खाद से ज़मीन खराब और बीमारी होती है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, ब्लॉक एवं जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के आदिवासी बुजुर्ग किसान भाई जोया मरकाम जुड़े हैं वे हम सभी को बता रहे है कि वे अपने गाँव में पूर्णकालिक खेती करते है और सिर्फ गोबर खाद का ही उपयोग करते है वे कोई भी रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते है| वे बता रहे हैं कि वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि रासायनिक खाद का उपयोग करने से जमीन खराब होता है और उससे बीमारी भी होती है और उनका आप सभी खेती किसानी करने वाले साथियों से सलाह है कि रासायनिक खाद का उपयोग करके अपनी खेती को न बिगाड़े | रूपलाल मरावी@7089415537.

Posted on: Nov 21, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पहले मुझे विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब बंद कर दिए है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में जामदाई जो बता रही है कि उनको पहले विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अब नहीं मिल रहा है कुछ दिनों से बंद कर दिया गया है | उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है तो उनका कहना है फिर से विधवा पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है इन अधिकारियो से बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, सचिव@8120492032, रोजगार सहायक सचिव@7287307286. रूपलाल@7089415537.

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

आरती हो रही रे बुढा देव...बुढादेव आरती -

ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर ,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हूपसाय जगते बुढादेव आरती सुना रहे हैं :
आरती हो रही रे बुढा देव – सतरंगी ध्वजा लहराय – कौन मढ़ा तोर ठाना रे कौन पूजन हार – कौन उतारे तोरी आरती कौन करे गुणगान – साजा मडा तोर ठाना रे कोया पूजन हार – लिंगो उतारे तोरी आरती कोयतुर करे गुणगान...

Posted on: Nov 19, 2017. Tags: HUPSAY JAGATE SONG VICTIMS REGISTER

लाज बचाओ कृष्ण मुरारी...भजन गीत -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता तबला वादन के सांथ एक भजन सुना रहे हैं :
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी – तुम बिन और न दूजो कोई – बीच भवर में आन फसी है नैया मेरी डगमग डगमग – पार लगाओ शरण बिहारी – लाज बचाव कृष्ण मुरारी...

Posted on: Nov 18, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मंदिर में पूजा रोज करो तीरथ करो हजार, मन में दया धरम नहीं सब कुछ है बेकार...गीत -

ग्राम-मनौर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से ज्ञानदास एक गीत सुना रहे हैं:
मंदिर में पूजा रोज करो तीरथ करो हजार-
मन में दया धरम नहीं सब कुछ है बेकार-
क्या भरोसा है ये जिंदगी का, सांथ देता नही है किसी का-
माता पिता के कर ले सेवा, गुरु के करले ध्यान-
क्या भरोसा है ये जिंदगी का साथ देता नही किसी का...

Posted on: Nov 17, 2017. Tags: GYANDAS ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »