हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को घंटों इंजार करना पड़ता है, पानी के लिए कृपया मदद करें-
ग्राम-मंगनार, (चिनाकोट) पंचायत-नेगानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछनदई जी बता रहे हैं| उनके गाँव में पानी की समस्या है| लगभग 30 घर की बस्ती है बोरिंग से पानी नहीं निकलता है| पानी के लिए घंटों इंजार के बाद भी थोड़ा ही पानी मिल पाता है| लोग हैंडपंप चलाते-चलाते थक जाते हैं| गाँव के लोगों की मांग है कि एक बोर होता तो पानी कि दिक्कत नहीं होता| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@7987866818, सचिव@9406109629, CEO@9406166884, संपर्क@9399516020.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
राशन नहीं दे रहा है कहता है जाओ शिकायत करो
जिला-पूर्णिया बिहार से भक्त प्रह्लाद बता रहे है कि इनके गाँव के किसी व्यक्ति को राशन दुकान वाला राशन नहीं दे रहा है| राशन का कोई भी सामान उनको नहीं दिया जा रहा है| पीड़ित व्यक्ति शिकायत करते हुए का रहे है कि राशन दुकान का व्यक्ति धमकी देकर कहता है जाओ जाकर कहीं भी शिकायत करो पर राशन नहीं देंगें| पीड़ित व्यक्ति बहुत परेशान हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज करवाया है कि दिए संपर्क नंबरों पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर @8271917605.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BIHAR PROBLEM PURNIYAA RATION
बिजली विभाग की कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से लाइनमेन की जान गई
खेरवाड़, ब्लाक-अलीभागपुर, जिला-अलीभागपुर मध्यप्रदेश से प्रदीप बता रहे हैं दिनांक 9/8/2014 को कालू सिंह/पिता-सोमा विद्युत मण्डल में लाइनमेन के पद पर कार्य कर रहे थे| लाइट ठीक करते वक्त विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा हुई लापरवाही से बिजली चालू कर देने से लाइनमेन की मौत हो गई| मृतक के परिवार को अब तक कोई भी सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं की संबंधित नंबरों पर बात कर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द लाभ दिलाने की मदद करें| संपर्क नंबर एम.सी.ईटी.अधिकारी @8989983925, जिला कलेक्टर@9425188061.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: ALIBHAGPUR AMOUNT COMPENSATION MP PROBLEM
रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम-छिंदबहार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भगवती कश्यप बता रहे हैं| ग्राम छिंदबहार में रोड की बहुत समस्या है| बरसात में सड़क अधिकतर कीचड़ से भर जाता है| उनके घर से नीचे पारा तक तक कच्ची सड़क है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को प्रस्ताव दियें हैं परन्तु अभी तक रोड नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6266344925.
Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD
रोड नहीं होने के गांव के लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-डोटमा, ब्लाक-जैजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से सम्पतलाल यादव जी बता रहे हैं उनके में रोड की बहुत समस्या है| डोटमा से बड़ेकेल तक रोड खराब है| रोड प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत आती है| रोड खराब होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| |इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए ज्ञ्ने नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7987537874.
