अधिकारियों के कहने पर अपने खर्चे पर शौचालय बनवाया, 3 महीने हो गए पैसा नही मिला...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से प्रदीप कुमार ताराम बता रहे हैं, कि उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिसका निर्माण उन्होंने अधिकारियों के कहने पर अपने खर्च में बना लिया है, 3 महीने हो चुके है, लेकिन अभी तक उन्हें योजना का पैसा नही मिला, अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, कृपया फोन करें: सरपंच@8463848957, सचिव@7617347554, CEO@9753656742, जिला CEO@9926823123, SDO@9646066905, रोजगार सहायक@7089395009. जगदीश मरकाम @8717907631.

Posted on: May 09, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

राधा जी को घमंड हो गया कि श्री कृष्ण मुझे बहुत प्यार करते हैं...कहानी-

एक बार राधा जी को घमंड हो गया कि श्री कृष्ण उन्हें बहुत प्यार करते हैं, इस बात पर ध्यान देते हुए, कृष्ण सोचे कि घमंड करना अच्छी बात नही है, इसे तोड़ना जरुरी है, तब उन्होंने राधा जी को वन घूमने जाने के लिए कहा और दोनों वन की ओर चल पड़े, चलते-चलते राधा जी का पैर दुखने लगा, तब उन्होंने थोड़ा देर बैठने की कहा पर कृष्ण जी ने थोड़ा और चलने को कहा और चलने लगे चलते-चलते उनके पैर का दर्द बढ़ गया तब राधा जी ने कहा अब मै नही चल पाऊँगी, कृष्ण जी ने कहा मेरे पीठ पर सवार हो जाओ, जैसे ही राधा जी सवार होने की कोशिश किये, कृष्ण जी विलुप्त हो गए और राधा जी गिरकर रोने लगी, तब वे समझ गई कि कृष्ण जी उनके घमंड को तोड़ने के लिए ये कर रहे थे, इसलिए कहते हैं घमंड नही करना चाहिए|

Posted on: May 08, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कौने बरन के गजरा हो मोहे नीके ना लागे...बघेली लोकगीत

ग्राम, पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे हैं :
कौने बरन के गजरा हो मोहे नीके ना लागे-
मइके के निक लागे भईया भतिजवा-
ससुरे लहुरा देवरवा हो मोही नीके ना लागे-
मइके के नीक लागे घरवा दुवरवा-
ससुरे के कतका महलवा हो मोही नीके ना लागे-
कौने बरन के गजरा हो मोहे नीके ना लागे...

Posted on: May 08, 2018. Tags: RAMESH KUMAR GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...सरस्वती वंदना

जिला-शिवपुरी, (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारश सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू शल की देवी, ये संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा हर गीत तुझसे-
हम अकेले हम है अधूरे, विद्द्या का हमको भी अधिकार दे माँ-
मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी, वेदों की भाषा, पुराणों की वाणी-
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने-
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ, हे शारदे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...

Posted on: May 07, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER

दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन...स्वागत गीत

ग्राम-कुंड, पोस्ट-फंदरा, थाना-दिनारा, तहसील-करैरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
आप आकर हैं पधारे, देश के सेवी सदन-
हर्ष से हृदय भरा है, दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
हम है बालक छोटे-छोटे और हैं नादान हम-
सेज सहना चाहते हैं स्वागतम शुभ आगमन-
प्रकृति के इस नए जमत में और है नादान हम...

Posted on: May 07, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »