हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-खर्रा, पंचायत-रामनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मटुकधारी बता रहे है कि उनके गाँव के अंधारीपानी मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 1 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग डोढा से लाकर पानी पीते है वहां से पानी लाने में बहुत दिक्कत होता है| उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन भी दिए है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@7748979433, सरपंच@8435452071, PHE@9826603461, SDM@7746873930. गाँव में संपर्क देवमनी मरकाम@7610231997.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: MATUKDHAARI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : खेत में गहरी जुताई करने के फायदे

जिला-झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप बैरागी गहरी जुताई के फायेदे बता रहे है, गर्मी में सब लोग नए फसल की तैयारी में जुटे है तो आप लोग अपने खेतो में गहराई जुताई करवाए, मतलब कम से कम 6 इंच से ज्यादा जुताई जिससे ऊपर की मिटटी नीचे चली जाए और नीचे की मिटटी ऊपर आ जाए उससे फायदा ये होगा कि फसलो को नुकसान पहुँचाने वाले खरपतवार के बीज मर जायेंगे और फसलो को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक कीट पतंग के लार्वा, बीज आदि सभी समाप्त हो जायेंगे चूँकि अभी गर्मी में जो तापमान है वो 45 डिग्री के पास जा रहा है, इससे उनको समाप्त करने में मदद मिलेगी | संदीप बैरागी@ 8878723923.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: SANDEEP BAIRAGI SONG VICTIMS REGISTER

श्याम तुझे मिलने का सत्संग का बहाना है...भजन गीत

ग्राम-रामनगर, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुमारी एक भजन गीत सुना रही है:
श्याम तुझे मिलने का सत्संग का बहाना है-
सूरज ने ढूँढा तुझे चंदा ने पाया है-
तारो की टिम टिम में मेरे श्याम का ठिकाना है-
गंगा में ढूँढा तुझे यमुना में पाया है-
सागर की लहरों में मेरा श्याम का ठिकाना है-
श्याम तुझे मिलने का सत्संग का बहाना है...

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: SEETA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जड़ी बूटी से मलेरिया का उपचार -

ग्राम-कुबेरपुर, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमसुंदर पोर्ते बता रहे है कि वे एक जड़ी बूटी के बारे में जानते है जिससे मलेरिया का इलाज किया जा सकता है. मलेरिया जिसको आता है वे पत्थरनेंग, महुआ बोकला, रोहिना छाली, मिलाकर पीयेंगे तो मलेरिया कभी नहीं होगा | इस दवाई को वे खुद ही तैयार करके पीते हैं, उनको 55-56 साल हो गए न तो वे आज तक डॉक्टर के पास गए, न उनसे कभी गोली लिए, न सुई लगवाये | वे हमेशा बगैर चप्पल के चलते है| आज तक उनको मलेरिया नहीं हुआ | जड़ी बूटी से ही मलेरिया की बीमारी को दूर कर देते है| गणेश सिंह आयाम@9479003195.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: HEALTH PREMSUNDAR PORTE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन...भजन गीत

ग्राम-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रानी आयाम एक गीत सुना रही हैं:
तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन-
पूर्वे पहार आहे पश्चिम पहार बीचे में बीचे कंड बहे गंगा धार-
चारों मुड़ा चारों मुड़ा गूंजे जय-जय कार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन-
चारों मुड़ा बहे नदीं धार दाई विजय कुण्ड के महानदी-
पूर्वे पहार आहे पश्चिम पहार बीचे में बीचे कंड बहे गंगा धार-
तोला में जोहारों बारम बार दाई कुदरगढ़ के कुदरगढ़ीन...

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: RANI AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »