ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है...कविता-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
मित्र के दुःख में रोकर, सब्जी काटो धोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
निद्रा में सोकर, पत्थर में ठोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
खेती में बीज बोकर, किसानी में पाटा कोपर का बहुत बड़ा महत्व है...
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के पीने के पानी की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम-बट्टीगुडम, पंचायत-कृष्णा सागर, ब्लाक-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम इडमा बता रहे हैं| वे लोग छत्तीसगढ़ से आकर बसे हैं| बसे हुये 22 साल हो चुके हैं| गाँव में पानी की सुविधा नहीं है| निवासी 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| बारिश के समय बहाव का पानी मिल जाने से पानी पीने योग्य नहीं रहता, जिसके उपयोग से लोग बीमार पड़ते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पीने के पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9989546904. (पोडियम नारेंद्र कुमार)संपर्क नंबर@7893778321.
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA
बारी मा बोयो रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे...गीत-
ग्राम-ठेंगाटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से फूल सिंग एक गीत सुना रहे हैं :
बारी मा बोयो रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे-
हाय दाई ओ-
एक बारी बोयो राई मुरारी, दुय बारी बोयों रे मसाला-
बारी मा भये रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे...
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है, लोग नदी, तालाब का दूषित पानी पीते हैं...
ग्राम-चंदेल रामापुरम, मंडलम-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से पोडियम नरेद्र कुमार और उनके साथी बता रहे हैं| गॉंव बसे 20 साल हो चुके हैं| लेकिन आज तक गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है| लोग पानी के लिये तालाब और नदी का उपयोग करते हैं| जिसका पानी दूषित होता है| पीने योग नहीं होता, जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| गाँव में न बोरिंग लगा है| न ही सड़क बना है| समस्या को हल कराने के लिये लोग अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते, जिससे आज भी समस्या बनी हुई है| लोग परेशान है|
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA PROBLEM RAMAPURAM TELANGANA
स्वास्थ्य स्वर : गिलोय के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गिलोय के उपयोग बता रहे हैं| गिलोय के डंठल को टुकड़े कर लें| और एक चम्मच का आधा हिस्सा बड़ो और एक चम्मच का तीसरा हिस्सा बच्चो के लिये उपयोग करना है| अब गिलोय के टुकड़े को पानी उबालकर रोगी को सेवन करायें| इससे पीलिया, बुखार जैसी बीमारी से राहत मिल सकता है| दवा का उपयोग करने से पहले संपर्क करें : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
