कब तक भरोसा करत रही हो...पर्यावरण पर कविता

भगतपारा, पंचायत-धुमाढांड, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक कविता सुना रहे है:
कब तक भरोसा करत रही हो-
शासन के सुरक्षा और नियम पर-
आज जल जंगल जमीन ख़तम होत जात हे-
और पेड़ पौधा कटत जात हे-
नदिया नरवा सुखत जात हे-
सुना रे जंगल के आदिवासी साथी मन-
कब तक भरोसा करत रही हो...

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

मुरली वाले बांसुरी वाले मुरली बजा दे...गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छतीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
मुरली वाले बांसुरी वाले मुरली बजा दे-
जमुना किनारे का तू आते बाग अंधियारी-
जन्म लिए है कृष्ण मुरारी-
मुरली वाले बांसुरी वाले मुरली बजा दे-
बांसुरी बजा दे...

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

पंचायत-पासलपारा, गेल्हा, पोस्ट, थाना-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मुकेश सिंह आयाम बता रहे है, गांव में करीब 250 लोगो की जनसंसख्या है जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लोग नदी-नाले से पानी लाकर पीते हैं कई बार ग्राम सभा और लोक सुराज में आवेदन किये लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट सभी सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे : कलेक्टर@9826443777, CEO.@9926192534, सचिव@9669593766, सरपंच@7909463088. मुकेश सिंह आयाम@9617164393.

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: MUKESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक बिजली नहीं लगी, शिकायत करने पर कोई अधिकारी ध्यान नहीं देते...

ग्राम-गुन्दुल, पंचायत-आलप्रस, पोस्ट-पानीडूबी, ब्लॉक-कोयलीबेडा, तहसील-पखान्जुर , जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमा कडियाम बता रही हैं कि उनके गाँव में 100 घर की बस्ती है जब से गाँव बसा हैं तब से बिजली नहीं लगी देश को आजाद होते 70 साल हो गया है उसके बाद भी वहां के लोग बिजली से वंचित हैं| पहले गाँव वाले ने कोयलीबेडा ब्लॉक में आवेदन दे चुके पर भी कोई देखने तक नहीं आया हैं, तो उनका कहना है कि हमारे गाँव बिजली लग जाता तो अच्छा होता | इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रही हैं इन नम्बरों में बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: CEO@9953924884. रमा कडियाम@9425282916.

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: RAMA KADIYAM KANKER SONG VICTIMS REGISTER

चंदा सूरज नभ में तारे, फूल तितलियाँ पंछी सारे...कविता

ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुमनलता एक कविता सुना रही है:
चंदा सूरज नभ में तारे-
फूल तितलियाँ पंछी सारे-
इन्हें बनाने वाला कौन-
बोलो माँ तुम क्यों हो मौन-
ईश्वर इनको रचने वाला-
यही देता सबको जीवन-
सब में रंग रस भर देता है-
उससे ही है ये सब जगमग-
आओ मिल उसके गुण गाये...

Posted on: Jun 06, 2018. Tags: SONG SUMANLATA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »