चावल बोकर घर लाते हैं पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है की है

ग्राम पंचायत चितापूर (सर्गीपारा) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनबती जी अपने गाँव की समस्या के विषय में बता रही है कि इनके गाँव में ३० परिवार है और ग्राम पंचायत इस गाँव से काफी दूर है| आने-जाने के रास्ते में पहाड़ भी पड़ता है| इस पहाड़ को पार करके ही लोग पंचायत जाते हैं और चावल बोकर घर लाते हैं| पहाड़ को पार करने में बहुत दिक्कत होती है अगर दुर गाँव से जाने की कोशिश करेंगे तो 10 किमी. पड़ता है|इनकी मांग है की इस गाँव में सड़क बना जाए जिससे लोगों को पंचायत से चावल लाने में आसानी हो| संपर्कनंबर@9343610882, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095374

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MANBATI CHITAPUR PROBLEM ROAD SARGIPARA

गाँव के लोग पीने के पानी के लिए तालाब में जाते है कृपया नए बोरिंग को लेकर का रहे हैं अपील-

ग्राम-अलवा कोटवारपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतु मंडावी जी सीजी नेट के श्रोताओं को गाँव की समस्या के बारे में बता रहे हैं इनके गाँव में एक ही बोरिग है| इसी एक बोरिंग से गाँव के सभी लोग पानी पीते हैं, किन्तु कुछ सालों से यह बोरिंग खराब हो गई है| गाँव के लोग पीने के पानी के लिए तालाब में जाते है| इनका कहना है की बोरिंग खराब होने से लोगों को तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं|जिससे लोगों को बहुत सी बीमारियों काभी डर रहता है| कृपया इस समस्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए इन नंबर पर संपर्क कर मदद का प्रयास करें|संपर्क नंबर @9131366124, सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA HANDPUMP PROBLEM SANTU MANDAVI

नई गुफा मिली है रानी गुफा यहाँ तक के लिए सड़क की जरूरत है

ग्राम चितापूर (भंडाररासपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम जी बता रहे हैं इनके गाँव चितापूर 2 में एक नवीन गुफा मिली है जिसका नाम है रानी गुफा| इस गुफा के बारे में लोगों व सरकार को ज्यादा जानकारी नहीं है| यह गुफा लगभग 50 मीटर तक जाती है और अंदर शिवलिंग भी मौजूद है| यदि इस गुफा तक सड़क बन जाए तो लोगों को जाने आने में आसानी होगी और यह गुफा चर्चित होने के साथ-साथ लोगों को भी आकर्षित करेगा भी करेगा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर पीड़ित@6301455218, सरपंच@6261508211, सचिव@9479095347, सीईओ@9406166884.

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BASTAR CAVE CG CHITAPUR DARBHA INFORMATION SANTURAMBHANDARRAS

एक पत्नी अपने पति से कहती है...कहानी-

जिला-बडवानी (मध्यप्रदेश) सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहें है:
एक पत्नी अपने पति से कहती है-
सुनों जी जब आप अंग्रेजी शराब-
पी कर आतें हो तो मुझे परी कहतें हो-
और जब देशी शराब पी कर आतें-
हो तो रानी कहकर बुलाते हो...

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BADAVANI POEM SONG

कौन ऐसा है सौ गवार नहीं आज दिल यूं ही बेकरार नहीं...गीत-

भीम प्रसाद जी उत्तरप्रदेश से सीजी नेट के श्रोताओं को गीत सुना रहे हैं:
कौन ऐसा है सौ गवार नहीं, आज दिल यूं ही बेकरार नहीं, उसका एक बार है मुझको- जिंदगी का एतबार नहीं, आई रात और हुई दर्द का कफन-
जालिम तेरी निगाह से जलता गया कफन, आई है रात और हुई दर्द का कफन-
आई है रात और हुई दर्द का कफन आई न रास हमको तेरी दोस्ती का खून, आए ना तेरे- दोस्ती के खून कहते आते ही चमन बनने लगे फिर मेरा कफन...

Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BHIM PRASAD SONG UTTRPRADES

« View Newer Reports

View Older Reports »