तोर चरण मा कर्मा माता...देवी गीत-

जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश राजपूत एक देवी गीत सुना रहे हैं:
तोर चरण मा कर्मा माता-
दिन-रात नामाओ माथा-
तोर जय होवये ओ भक्तिन दाई-
तोर जय होवाये कर्मा दाई-
काली रामसहाये के घर मा-
तोर होईस अवतारी-
चइत एकादशी मा आये-
तोर चरण मा कर्मा माता...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की समस्या है, नाले का पानी पीते है, कृपया मदद करें-

ग्राम-झिरम, पंचायत-कंकापाल, ब्लाक-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सहदेव बता रहें है कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, नाला का पानी पीना पड़ रहा है, उनके पारा में 10 घर की बस्ती है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9406312421, संपर्क@6205435548. (173016) GT

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM BASTAR

बच्चों के लिये जनरल नॉलेज ...

राज्य-राजिस्थान,डूंगरपुर से प्रकाश मीणा जनरल नॉलेज बता रहे है:
1. दुर्गेशनंदिनी उपन्याष के लेखक है = बंकिमचन्द्र चटर्जी,
2. आंनद मठ उपन्याष के लेखक है = बंकिमचन्द्र चटर्जी,
3. आकाश दीप कहानीं के लेखक है = जयशंकर प्रशाद,
4. सर्कस उपन्याष के लेखक है = संजीव,
5. ईद गा कहानी के लेखक है = मुंशी प्रेमचंद,
6. नमक का दरोगा कहानी का लेखक है = मुंशी प्रेमचंद,
7. दो बैलो कि कहानी कथा के लेखक = मुंशी प्रेमचंद...ID(182000)RM

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

राजा दशरथ जी के राजकुमार...भजन-

ग्राम-मवई, जिला-बाँदा (उत्तरप्रदेश) से सुरेंद्र पाल एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
राजा दशरथ जी के राजकुमार-
अयोध्या छोड़ चले-
काटों से नाता जोड़ चले-
कान मंथरा ने भर डारी-
शुभ कारज में अशुभ बिचारी-
केकई ने वरदान मगाई-
राजा गिरे मुरछा तो खाये-
राजा दशरथ जी के राजकुमार...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

सरकार के योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है, भजिया बेच कर जीवन यापन कर रहें है-

ग्राम -कचना, रायपुर छत्तीसगढ़ से मेहतालाल धीवर जो विकलांक है, बता रहा है कि 4 साल से भजिया बना कर बेचते है और अपना परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं| , दिन में 20-25 लोग से आते हैं जो कि परिवार के भरन पोषण के लिए काफी नही है, इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि सरकार के योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें| सपर्क@9669946594. (173808) GT

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »