स्वास्थ्य स्वर : पीलिया रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल पीलिया रोग का घरेलू उपचार बता रहें है, मकोय घर के बड़ियो में,रोड के किनारे मिलता है, इसकी पत्ती मिर्ची के सामान होती है,छोटे -छोटे काले फल गुच्छो में लगते है | इसका औषधि प्रयोग- पीलिया और लीवर रोग में मकोय के पंचांग का काढ़ा पिने से अन्य किडनी रोग से होने वाली सुजन ,चर्म रोग ह्रदय रोग हार्ट ब्लाकेज संक्रामक रोग में भी इसका कड़ा पिने से अत्यंत लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9826040015. (181393) GT
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
जंगल विभाग के सह्कर्तन में 2019-20 में काम किये हैं मजदूरी भुगतान नही हुआ...कृपया मदद करें
बड़े किलेपाल-1, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से रामू राम पोयाम बता रहे हैं कि वे जंगल विभाग के सह्कर्तन में पौधे साफ-सफाई का काम 2019-20 में 3 दिन किया हैं जिसका मजदूरी भुगतान 15195 रूपये होना था, जिसमे उन्हें 2500रूपये मात्र दिए गये हैं, बाकी का भगतान अब तक नही हुआ है, करीब 13-14 लोग काम किये हैं, ये साथी कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन किये हैं पर अब तक कोई सुनवाई नही हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें|प्रबंधक@7489812897, वन परीक्षक अधिकारी@9406070890, संपर्क नम्बर@9424177428.(180240) MS
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: FOREST RIGHT SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर :बेरी के बेल का घरेलु उपचार...
जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय बेरी के बेल का घरेलु उपचार बता रहे हैं: बेरी के ऊपर का भाग (गूदा) यह बल वर्धक होता है, अधिक उलटी होने पर इसके गुठली के अन्दर वाला भाग को पीसकर खिलाने से उलटी बंद हो जाता है |इसी तरह भस्मस रोग (क्षमता से अधिक भोजन लेना ) के लिए उसके बाहरी गुठली का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन सेवन करने लाभ होता है | यह प्रयोग आप सभी अपने घर में ही बिना राशि खर्च किये कर सकते हैं| वैद्द्य राघवेन्द्र सिंह राय@9519520931
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
सरकारी अफसरों द्वारा फर्जी समूह बनाकर कोरोना काल के चावल का किया घोटाला...
ग्राम पंचायत-चोर भाटी, पोस्ट-गोरसी,जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंद लाल राठोर बता रहे हैं कि माँ दुर्गा सो सहायता समूह के कोरोना काल के चावल जिला पंचायत सी ई ओ और MDM प्रभारी पूनम जी के द्वारा पूर्व अध्यक्ष के साथ मिलकर पैसे देकर बचवा दिया है, उन्होंने फर्जी समूह बनाया गया है उसको बार-बार चावल आवक-जावक किया जा रहा है| जो सरकार के द्वारा रजिस्टर्ड समूह है उसके अध्यक्ष और सचिव को धमकाया जा रहा है, आपके समूह को निरस्त करवा देंगे | माँ दुर्गा सो सहायता समूह खाता क्र 3116543446 इस खाते में होल्ड लगा दिए हैं, साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके समस्या का समाधान करने में मदद करें| MDM प्रभारी@ 8966828825,संपर्क नम्बर@7509933161.(181695) MS
Posted on: Dec 25, 2020. Tags: MDM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
समय दिल तोय तोड़ दिलेय... झारखंडी गीत-
राज्य-झारखंड से जागेश कुमार महतो झारखंडी गीत सुना रहे है:
समय दिल तोय तोड़ दिलेय-
कलेय दिल तोय तोड़ दिलेय-
जब से रे गोरिया होंसे यह नहीं-
तोर बिना नींदों नहीं लगेला सिलेम रे-
जब से रे गोरिया छोड़ देलेय रे-
तोर बिना नींदों नहीं लगेला सिलेम...181442 GT
