लोगो के पास आवास नहीं हैं, रोज़गार नहीं है...

ग्राम-सपरिहा, पंचायत-मदरी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी बता रहे हैं कि गाँव में बेरोजगारी की समस्या है, सभी बाहर जाकर काम कर जीवन जी रहे थे, लेकिन अब वापस आ गये हैं, गाँव जंगल में बसा है, पंचायत में काम नहीं मिल पाता है, लोगो के पास रहने के लिये आवास की समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9522117916. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKSHAYLAL ADIVASI CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में मिलने वाला 1000 हजार रुपये मजदूरो के खाते में नहीं आया...

बहिनी दरबार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जन्मावती बता रही हैं कि लॉकडाउन में फंसे मजदूर अपने-अपने घर आ चुके हैं अब उनकी समस्या रोजगार की है घर को पालने की है, इसी दौरान से सरकार द्वारा कहा गया था कि प्रति मजदूर के खाते में 1 हजार रुपये दिया जायेगा लेकिन उनके इलाके में किसी मजदूर के खाते में पैसा नहीं आया है, लोग परेशान है, उन्हें काम भी नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं जो पैसा मजदूरों को मिलना है उनके खाते में दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9179324337. CEO@9407803480. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA JANMAWATI SONG VICTIMS REGISTER

हमरे गाँव मा लाईट नहींया...बिजली समस्या पर गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी गीत के माध्यम से अपनी समस्या बता रही हैं:
सीजीनेट के भईया तनी आपन फोन घुमावा-
हमरे गाँव मा लाईट नहींया-
इया बात मुख्यमंत्री जी का बतावा-
हमार नाव है रानी देवी-
और गाँव हैं दोंदर कॉलोनी-
थाना पनमार हमार है जवा तहसील हमार है... (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SONG MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

बिजली नहीं है, रात में विषैले जीवो का खतरा रहता है...

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शुषमा वहां की बिजली की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी रानी, शियावती, अखिलेश कुमारी बता रही हैं कि वहां पर बिजली नहीं हैं जिसके कारण दिक्कत हो रही हैं, रात में विशैले जीवो का खतरा बढ़ जाता है, बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752809781. JE@8349747681. (AR)

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SHUSHMA SONG VICTIMS REGISTER

पहुंच मार्ग नहीं होने से वाहन नहीं जा पाते और बिना ईलाज के मौत हो जाती है...

ग्राम-बधवई, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि 7 जून 2020 को वहां बहुत बारिस हुई, जिसमे नदी नाले भर गये, आने जाने के रास्ते बंद हो गये, उस दौरान गाँव की महिला गीता पति मिथलेश जो गर्भवती थी, उनके पेट में दर्द हुआ और समय से चिकित्सा केंद्र नहीं पहुंच पायी, सरकारी वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाया, लोगो उन्हें चार पायी पर 3 किलोमीटर तक ले गये, उसके बाद दोबारा से चिकित्सा वाहन नहीं पहुंच पाया, निजी वाहन से उन्हें बाहर ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी, इस तरह से समय पर चिकित्सा सुविधा और वाहन नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी, उस समय उनके पति मिथलेश लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे थे, यदि वहां पर पहुंच मार्ग होता तो हो सकता है उनकी जान बच जाती, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, वहां पर सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 9109784723. कलेक्टर कार्यलय@07662241635, CEO@9407803480.

Posted on: Jun 23, 2020. Tags: MP REWA ROA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »