हमारे मोहल्ले में दस घर का बस्ती है, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी नहीं सुनते...

घसियापारा ग्राम पंचायत-धुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमारी और चंपा सीजीनेट के रूपलाल मरावी को बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हैं,वार्ड क्रमांक 3 में जहां वे रहती हैं दस घर के जनसंख्या हैं आजकल वे एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, इसके लिए ग्राम सभा में लिखित रूप से आवेदन किये थे कर्मचारी लोग जांच में आये और बोलते हैं पास-पास में हैं नही खुदे गा. इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E.@9589733934, सचिव@9669872573. गाँव में सम्पर्क@9977397079.

Posted on: May 28, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के 18 में से सिर्फ 2 पारा में बिजली है, कई बार ऊपर प्रस्ताव भेजा पर कुछ नहीं होता...

ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोतीलाल (सरपंच) बता रहे है, कि गाँव में कुल 18 पारा है, जनसख्या करीबन 1200, गाँव के दो पारा में बिजली है इसके अलावा बिजली नही है, इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम सभा के माध्यम से प्रस्ताव दिया है एवं ग्राम सुराज में भी आवेदन दिया है. बावजूद इसके बिजली चालू नही हुई है| कुछ जगह दो तीन साल पहले खम्बे लगाए लेकिन तार नही लगे है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, C.E.O@9926192534.
मोतीलाल@8719080662.

Posted on: May 28, 2018. Tags: BABULALA NETI SONG VICTIMS REGISTER

मेरा राशनकार्ड नही है, पहले था लेकिन नाम काट दिया, शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं...

ग्राम पंचायत-शारदापुर, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से महीलाल रमते के साथ में गाँव के ही शिवशंकर हैं जो बता रहें हैं राशनकार्ड बन के कट गया,चार लोगों का परिवार हैं इसके लिए ग्राम सुराज में और ग्राम सभा में दिए सचिव सरपंच बोला को बन जायेगा लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहें है|इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है.कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:कलेक्टर@ 7831273000,गृहमंत्री@7926555054,जनपद सी.ई.ओ.@8989509777,
उपसपंच@9669083502,सचिव @9425256555.महीलाल@7509403575.

Posted on: May 27, 2018. Tags: MEHILAL RAMTE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के कई मोहल्लों में बिजली नही पहुंची है, शिकायत करने पर भी कोई सुनता नही...

ग्राम-खड़ोली, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेहीलाल, शिवपाल, तिलक धारी, महेंद्र पण्डो (सरपंच) बता रहे है, गाँव के धर्रा पानी मोहल्ला, जामपानी, बीजाबथान झुझवा पारा में बिजली नही है, इसके लिए विधायक, मंत्री से लेकर सी.ई.ओ. सभी को आवेदन दिया है, लेकिन हो जायेगा बोल देते है, परन्तु काम हो नही रहा है|अगर बिजली हो जाए तो यहाँ के लोग खेती में मोटर पम्प लगाकर सिंचाई कर सकते है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया अधिकारियो को फोन कर इस समस्या का हल कराने में मदद करे: विद्दयुत विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377. सरपंच@9617880295.

Posted on: May 27, 2018. Tags: BAULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

मनरेगा में 2 साल पहले हम 70 लोगो ने सड़क में मजदूरी किया, पैसा अब तक नही मिला है...

ग्राम-ठाढ़पातर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार, मगंल दास साहू, दुखीराम साहू, रामरतन गुर्जर, सुदर्शन ठाकुर बता रहे है, पंचायत के द्वारा रोज़गार गारंटी योजना के तहत सड़क में 70 मजदूरों ने मुरम बिछाने का कार्य किया था, आज दो साल होने को है, मजदूरी का पैसा नही मिला है. इस संदर्भ में कई बार विभाग में आवेदन दिया है, लेकिन कोई समाधान होता नही दिख रहा है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे: जिला C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,सचिव@9644488604.
सम्पर्क-ग्रामीण@8965885211.

Posted on: May 27, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »