10 साल से हमारा आंगनवाडी भवन नहीं बना, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
वार्ड क्रमांक 9 कढती पारा, ग्राम-डेगलरास, पंचाय-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से भुनेश्वरी वासुदेव बता रही है कि 10 साल से आंगनवाडी चला रही है लेकिन भवन नहीं है उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज और सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए थे तो सरपंच सचिव बोलते है आ गया आ गया ऐसा बोलते-बोलते 10 साल हो गया| बरसात के दिनों बहुत दिक्कत होता है| बच्चे इधर उधर भाग जाते है धूल मिटटी खेलते-खेलते गंदे हो जाते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर भवन बनवाने के लिए अनुरोध करें: महिला बालविकास विभाग@9424270774, C.E.O.9669577888. भुवनेश्वरी@8889042846.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: BHUNESHWARI VASUDEV DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
इसी में जीना यारो इसी में मरना...देश भक्ति गीत -
ग्राम-चिन्नार, तहसील-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से गजमती साहनी, बसंती नाग और रामवती भवानी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
इसी में जीना यारो इसी में मरना-
इसी में सब कुछ करना है-
हमको तुमको प्रभु ने बनाया-
प्रभु की महिमा हो-
नदी और झरनों को प्रभु ने बनाया-
आकाश और धरती को प्रभु ने बनाया...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: GAJMATI SAHANI BASANTI NAG RAMBATI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ग्रामीणों के लिए सीजीनेट अपनी भाषा में अपनी बात को कहने का एक अच्छा और सरल माध्यम है...
ग्राम-गमावाड़ा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के सांथी बाबूलाल नेटी बता बता रहे हैं दन्तेवाड़ा जिले के गाँव स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन के नियमो और इस तरह की अन्य जरूरी जानकारी से आज भी अनभिज्ञ है जिसके कारण वे अपने बात शासन के सामने नहीं रख पाते ऐसी समस्याओं को देखते हुए एक अच्छा और सरल माध्यम लाया गया है जिसका नाम है सीजीनेट इस माध्यम से लोग अपनी संस्कृति, भाषा, जन समस्या, जड़ीबूटी से संबंधित बातों को अपनी भाषा में रिकॉर्ड कर पूरे देश को सुना सकते हैं इसके लिए 08050068000 इस नंबर पर मिस कॉल कर, इसके निर्देश अनुसार अपने सन्देश को 3 मिनट के अन्दर रिकॉर्ड कर 1 दबा के भेज सकते हैं |बाबूलाल नेटी@9977658387.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: GOPI MARAKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे स्कूल में हैण्डपम्प नहीं है, बाहर के हैंडपंप के पानी में आयरन अधिक है, बच्चे परेशान हो रहे है
ग्राम-नेरली (आयतुपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शिक्षिका मंजू बालोद बता रही है कि उनके स्कूल के बाहर हैण्डपम्प है सुबह स्कूल की सहायिका कंटेनर में लाकर रख देती है लेकिन दोपहर तक पानी ख़तम हो जाता है और बच्चो को हैण्डपम्प से पीना पड़ता है हैण्डपम्प में आयरन बहुत ज्यादा है जो पीने लायक नहीं है तो उनका कहना है कि उनके पारा में जो नलजल है उसको पाइप के द्वारा स्कूल में पहुंचा देते तो पानी की व्यवस्था हो सकती है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, हैण्डपम्प मैकनिक@9406469505, सहायक अभियंता P.H.E. विभाग@9406003307. संपर्क मंजू@9424299022.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: MANJU BALOD DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हम मितानिन गर्भवती माताओं का चेक अप करते हैं, प्रसव के समय अस्पताल जाने में मदद करते हैं...
माझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में कन्हैयालाल केवट गजमती साहनी से बात कर रहे हैं वे उनको बता रही हैं कि वे एक मितानिन ट्रेनर हैं वो गर्भवती महिलाओं को अपना और उनके परिवार को गर्भवती महिला का ठीक से देखभाल करने की सलाह देती हैं और प्रसव के समय पर परिवार वालों को उनको हास्पिटल ले जाने की सलाह देती है और उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाने में मदद का काम करती हैं हर माह उनका चेकअप कराती हैं बच्चे को साफ सफाई और गर्म कपड़े में रखने को कहती है बच्चे को छूने से पहले साबुन से हाथ धोने देती है. बच्चे की कुपोषण से बचाने के लिए माँ को खान पान में ध्यान देने की सलाह देती हैं और यदि बच्चा अधिक कुपोषित है तो पहला डोज़ देने के बाद उनको अस्पताल जाने की सलाह देती है...





