Bultoo Radio in Hindi and Chhattisgarhi languages :16th August 2017...

Today Rakesh Kumar and Geeta Tekam are presenting Bultoo Radio Program in Hindi and Chhattisgadhi languages of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Adivasi areas. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Aug 15, 2017. Tags: RAKSEH GEETA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

पारा-कमली कला, पंचायत-पंडरीपानी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) सीजीनेट यात्रा से प्रेमबती बता रही है कि उनके गाँव में सिर्फ एक ही हैण्डपम्प है और इनके मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 11 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है इसलिए ये लोग एक किलोमीटर से पानी लाकर पीते है| इसकी शिकायत इन्होंने सरपंच, सचिव के पास भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके|
P.H.E.@9893485805, सचिव@7379203831, ग्रामीण सीताबाई@9516592192. गीता टेकाम@9111431320.

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

माई गे हम बकरी न चरोबउ...बालिका की इच्छा

गीता ठाकुर मुजफ्फरपुर बिहार से एक बालिका जो बकरी चराती है उसकी स्कूल जाने की इच्छा पर एक गीत सुना रही हैं:
माई गे हम बकरी न चरोबउ-
माई गे हम तो पढ़े जाबउ-
बेटा के तू दूध पियावत हे-
हमरा के बासी रोटी खियावत हे-
माई गे हम बासी रोटी ना खाबउ-
माई गे हम तो दूध पीबउ-
माई गे हम तो डक्टर बनबउ-
माई गे हम तो इंजीनियर बनबउ-
माई गे हम कलेक्टर बनबउ-
माई गे हम तो एस पी बनबउ-
माई गे हम बकरी न चरोबउ...

Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Geeta Thakur

अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए...देशभक्ति गीत

गीता ठाकुर मुजफ्फरपुर बिहार से एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं:
अरे मज़हब जिसका प्यार हो वे इंसान चाहिए-
इस देश में ना हिन्दू ना मुसलमान चाहिए-
गीता ने कर्म सिखाया, बाइबिल ने दिया अहिंसा-
जीवों से तुम प्रेम करो, कहते हैं गुरुनानक देव-
हर आदमी को एकता का ज्ञान चाहिए-
ये जाति-पाति के गहने हमने खूब ही पहने-
एक-दूजे से मिलकर प्रेम चाहिए...

Posted on: Jul 15, 2017. Tags: Geeta Thakur

हो रे हो रे हो रे डोंगरी मा रे करमा डोंगरी न...करमा गीत

ग्राम पंचायत-खरहर, पोस्ट-चर्चडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सेमवती और संतोषी एक करमा गीत सुना रही हैं :
हो रे हो रे हो रे-
डोंगरी मा रे तुरा डोंगरी मा न-
कर्मा खेले जाबो डोंगरी मा न-
चार खाबो तेंदू खाबो-
खाबो बीड़ा पान-
दिन-दिन बजाहू गोरी मादर के बान...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: GEETA TEKAAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »