कण कण में बसे हो माँ...देवी गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
कण कण में बसे हो माँ तुम कितना दायालू हो-
रामा में बसे हो माँ लक्ष्मण में बसे हो माँ-
सीता में बसे हो माँ तुम कितना दयालू हो-
ब्रम्हा में बसे हो माँ विष्णु में बसे हो माँ-
लक्ष्मी में बसे हो माँ तुम कितना दयालू हो-
कण-कण में बसे हो माँ तुम कितना दयालु हो...

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

कैसे के दर्शन पाऊं हो...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक गीत सुना रही हैं :
कैसे के दर्शन पाऊं हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया-
मईया के दुवारे एक लंगड़ा पुकारे-
देदा पैर घर जाऊं हो-
मैया तोरी सकरी दुवरिया-
मईया के दुवारे के अंधा पुकारे-
देदा नयन घर जाऊं हो-
मईया तोरी सकरी दुवरिया...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

मईया तेरा दिल दीवाना लगता है...देवी गीत-

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा एक देवी गीत सुना रही हैं :
नौ दिन का नवरात्र सुहाना लगता है-
मईया तेरा दिल दीवाना लगता है-
आ मेरी मईया मै तुझको यूँ सजा दूंगी-
माथे की बेंदी मै तुझको पहना दूंगी-
नौ दिन का नवरात्र सुहाना लगता है...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MIRA DEVI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

दशर्न कईके चली जाऊँगी...देवी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ऊषा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं :
दशर्न कईके चली जाऊँगी मईयां मंदिर के खोलो केवाड-
माथे मईयां जी की टिकली सोहै-
टीका पहना के चली जाऊँगी मईयां मंदिर के खोलो केवाड़-
गलो मईयां जी की हारो सोहै-
लैकिट पहना के चली जाऊँगी मईयां मंदिर के खोलो केवाड़-
दशर्न कईके चली जाऊँगी मईयां मंदिर के खोलो केवाड...

Posted on: Feb 23, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये...देवी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से ऊषा देवी एक देवी गीत सुना रही हैं:
मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये-
मेरी सासू न जाने दूंगी अरज मेरी सुन लीजिये-
बहुआ गरहूँ से मांगे बरदान अरज मेरी सुन लीजिये-
मेरी जेठी न जाने दूंगी अरज मेरी सुन लीजिये-
छोटी गरहूँ से मांगे बरदान अरज मेरी सुन लीजिये-
मईया बिनती करऊँ कर जोर अरज मेरी सुन लीजिये...

Posted on: Feb 20, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »