काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन आज तक काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण प्रसाद, फुलेश्वरी और धनरासो बता रहे हैं, उन्होंने शौचालय निर्माण 24 दिन काम किया है, जिसका पैसा हमें नही मिल रहा है| सचिव, सरपंच के पास आवेदन करते हैं, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| बैंक अधिकारियों का कहना है, खाते में पैसा नही आया है| काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9926192534, सरपंच@7697801397, संपर्क नंबर@6268844159.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG LAKSHMAN PRASAD ODGI PAYMENT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE
मै वृद्धावस्था पेशन के लिये आवेदन करता हूँ, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-
केनापारा, ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसाय बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेशन नही मिल रहा है| वृद्धावस्था पेंशन के लिये उन्होंने दो बार आवेदन पत्र जमा किया, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है| उनका कहना है, शासन की योजना है, हमें मिलना चाहिये| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG JAYSAI ODGI OLD PENSION ROOPLAL| MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER AGE
हमारा गांव तनोर पिंगला वन्य अभ्यारण से लगा हुआ है, जंगली जानवरों का खतरा रहता है...
ग्राम पंचायत-करवां, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलसाय टोप्पो, सुखल लकड़ा और ओम प्रकाश बता रहे हैं, उनका गांव तनोर पिंगला वन्य अभ्यारण से लगा हुआ है| जिससे उन्हें जंगली जानवरों का खतरा रहता है| जब गांव में जंगली जानवर घुस जाते हैं तो निवासी अपने बचाव के लिये डंडे, पत्थर का उपयोग करते हैं|लकड़ी को ठोककर आवाज निकालते है | इस प्रकार से जानवर को गांव से भगाया जाता है| रात के समय घर से बहार निकलने में जानवरों का खतरा ज्यादा रहता है| वे लोग जिस स्थान से पीने के लिये पानी लाते है वहां भी जानवरों का खतरा रहता है| इस तरह ग्रामवासी खतरों के बीच जीवन बसर करते हैं| सर्पर्क नंबर@9430313721.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG ODGI RAJU RANA SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER VILLAGE
हमने 2 वर्ष पहले रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 सप्ताह काम किया था, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ...म
बडवारी पारा, ग्राम-छतोली बीजो, पंचायत-केसर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता कुंवर, लीलावती, हिरमा और फूल कुंवर बता रहे हैं कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 4 से 5 हफ्ते काम किया था | लगभग 2 साल हो चुके हैं, आज तक मजदूरी भुगतान नही हुआ| उन्होंने कई बार सरपंच-सचिव के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें:
सरपंच@9669850894, सचिव@9926137037,
जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534.
संपर्क नंबर@9425648073.
Posted on: Feb 15, 2019. Tags: CG KUNWAR ODGI SEETA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT
साल भर हो गया हमें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपी
ग्राम पंचायत-पाल खेरवा, विकासखण्ड, ओडागी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिथईया और फूलमती बता रही हैं कि उन्हें साल भर से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है | उन्होंने संबंधित दस्तावेज कार्यालय में जमा किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बैंक अधिकारियों का कहना है | खाते में पैसा नहीं है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : CEO@9926192534, सरपंच@8959004853, सचिव@7089590204. संपर्क नंबर@7064718522.

