बेनूर आंखों का अंधा मसीहा : लुई ब्रेल -

अपंगता हमेशा जीवन की बाधा नहीं होती, वरदान भी हो सकती है यह दुनिया के बहुत सारे लोगों ने बार-बार साबित किया है। करीब 200 साल पहले फ्रांस में ऐसे ही एक व्यक्ति हुए थे लुई ब्रेल जिन्होंने दुनिया भर के दृष्टिहीनों की दुनिया ही बदल कर रख दी, 5 साल की छोटी उम्र में एक दुर्घटना में अपनी दोनों आंखें गंवा देने वाले फ्रांस के एक मजदूर के बेटे लुई ब्रेल ने अपनी कल्पनाशक्ति, लगन और मेहनत से दुनिया को अनमोल उपहार दिया, जिस पर मनुष्यता आज भी गर्व करती है उन्होंने दुनिया की महानतम खोजों में दृष्टिहीनों के लिए ‘ब्रेल लिपि’ का आविष्कार किया, जिसने दृष्टिहीनों को पढ़ने लिखने के मौके देकर उनके अंधेरे जीवन में रोशनी भर दी। आजतक ‘ब्रेल लिपि’ ही बिना आंख के लोगों के लिए अपनी दुनिया और अपने लोगों से जुड़ने का एकमात्र ज़रिया बनी हुई है।

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

जब दिल में हो उमंग, मन में हो विश्वास...नववर्ष पर कविता -

कानपुर (उत्तरप्रदेश) से KM भाई नववर्ष के उपलक्ष में एक कविता सुना रहे है:
जब दिल में हो उमंग-
मन में हो विश्वास-
आँखों से झलके प्यार-
हल्की सी मुस्कान से-
हो सबका दिदार-
नव वर्ष का कुछ-
ऐसा हो आगाज़-
न रंग का घुमान हो-
न रूप का एक ही दिए से-
हर घर रौशन हो-
नयी मुस्कान के साथ-
नव वर्ष का विहान हो ...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: K.M BHAI SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे निगोड़े काया घेरे हवय तोला माया...भजन -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट अपने सांथी रामलाल केवट, रूपसिंह, मनबहोर केवट के सांथ एक छत्तीसगढ़ी भजन सुना रहे हैं :
हाय रे निगोडी काया घेरे हवय तोला माया – तै हा भुलागे हरी नाम राम भजन ला नही गाए –
निरमोही भईया हरी के भजन ला नही करे – नही पाबे अब तो भईया ये मानुष के चोला ना – देखे बर तरस जाबे ये छुलकारी के टोला ना – हाय रे निगोड़े काया घेरे हवय तोला माया...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: LALLU KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...गोंडी विवाह गीत -

ग्राम-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी सिन्हा एक गोंडी विवाह गीत सुना रही है:
एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
हे दादा एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
लसा ते लसा दादा मूंगाचो लसा-
एक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...

Posted on: Jan 04, 2018. Tags: DHANESHWARI SINHA SONG VICTIMS REGISTER

बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...गीत -

ग्राम-हटका चारामा, तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी के साथ में एक माता है जो एक गीत सुना रही है:
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार – गोही खा ले तन सबो संगवारी-
ठाकुर के नहीं आवत ले गोही-
संगी बैठ जातन महुआ के छाँव रे-
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...

Posted on: Jan 02, 2018. Tags: SAPNA SONG VICTIMS REGISTER WATTI

« View Newer Reports

View Older Reports »