वनांचल स्वर: वनों से प्राप्त महुआ को हमलोग उपयोग के सांथ साथ आय के लिए बेचते भी हैं...

ग्राम पंचायत-बेतो, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालप्रताप जयसवाल और रामदर्शन जायसवाल बता रहे हैं कि उनका गांव वनों से घिरा है. वे वनों से महुवा, तेंदू पत्ता, चार, आंवला अदि प्राप्त करते हैं, वे खुद 1 से 2 क्विंटल तक महुआ प्राप्त कर लेते है, जिसे अपने उपयोग के लिए रख लेते है, और आय के लिए बेचते भी हैं, इसके अलवा लाटा बनाकर भी खाते हैं, लाटा बनाने के लिए महुआ को सुखाकर, भूनकर चने के सांथ मिलाकर कूट लेते है, उसके बाद लड्डू बनाकर खाते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7354761508.

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: BABUAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

पढ़ले इओ बिओ बांधले घडी सोना...डोमकच गीत

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
पढ़ले इओ बिओ बांधले घडी सोना-
बाड साले घडी निगे दुनिया ला खोजी देखे नही मिलल जोड़ी-
दुनिया ला खोजी देखे नही मिलल जोड़ी मैना नई मिलय जोड़ी-
तोला मोला दोनों झन ला सही बलाले होले-
सही बलाले होले हांथ में हथकड़ी लागे फिरे से मोर खींदे-
तोला मोला दोनों झन ला खुसी में बलाले होले...

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

गाँव की नदी पर पुल न होने से बारिश में दूर रास्ते से जाना पड़ता है, बच्चे स्कूल नही जा पाते...

ग्राम पंचायत-मंडागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से
रोहित कुमार नाग और सोमाराम कोडयाम बता रहे हैं उनके गांव के पास नदी है जिसमे पुल नही बना है, बारिश के समय बाढ़ आ जाती है, बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है, लोगो को तहसील तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते से जाना होता है जो बहुत दूर पड़ता है उनका कहना है यदि पुल बन जाता है तो हमें तहसील पास पड़ेगा और वे अपने कई काम कम समय में कर सकेंगे, उन्होंने कई बार सांसद विधायक के पास अपनी समस्या को रखा लेकिन कोई लाभ नही हुआ, कृपया फोन कर मदद करें: CEO@9953924884. रोहित कुमार@7647819921.

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER

ऐ भईया शौचालय घर-घर बनाहो गा...स्वच्छता पर गीत-

ग्राम-गारावंडित, पोस्ट-तेयोसा, विकासखण्ड-केसकाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हुकुम मरकाम स्वच्छता पर एक गीत सुना रहे हैं :
ऐ भईया शौचालय घर-घर बनाहो गा-
आनी-बनी बीमारी भगाहो-
गांव गली खोना के सब टट्टी हगिसी-
जईहा कहो हमर-तुम्हर गाँव, पाँव मा पर जाही-
सुन तो गुईयां, सुन तो संगी, सुन तो दीदी-
सुन गंदगी ले मुक्ति कराबे गा स्वच्छता ला अपना ले...

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: HUKUM MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वीरनरायण छत्तीसगढ़ के, वीरनरायण छत्तीसगढ़ के....गोंडवाना गीत

ग्राम-रूपपुर, विकासखण्ड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता रानी नेटी एक गोंडवाना गीत सुना रही हैं:
वीरनरायण छत्तीसगढ़ के वीरनरायण छत्तीसगढ़ के-
गोंडवाना के सपूत बेटा आदिवासी जान वाला-
जान देहे हमला मान देहे शहीद हो होगें गा गबरा घोड़ा वाला-
वीरनरायण छत्तीसगढ़ के वीरनरायण छत्तीसगढ़ के-
गोंडवाना के सपूत देवता आदिवासी जान वाला-
वीरनरायण छत्तीसगढ़ के वीरनरायण छत्तीसगढ़ के...

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »