कैसी लीला अपरमपार कोयतोर बिगड़ गए है यार...गोंडवानी गीत -
तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहे है:
कैसी लीला अपरमपार कोयतोर-
बिगड़ गए है यार देखा सिटी म रे-
जन बच्चा से दारु पिवय बन गए है मतवार-
भाई-भाई में झगडा होवय टूट गई परिवार-
कैसी चली घर वर दवार देखा सिटी में रे-
कैसी लीला अपरमपार कोयतोर बिगड़ गए है यार...
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
कोई जाए मथुरा काशी, कोई वृन्दावन जाए...भाव गीत -
ग्राम-डोंगरगाँव, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से ज्योति कुमकाल एक भाव गीत सुना रही है:
कोई जाए मथुरा काशी, कोई वृन्दावन जाए-
हमने तो सारे तिरत गुरु के चरणों में पाए-
आकाश से भी ऊँची पाताल से बड़ी-
सतगुरु के शक्ति अपार है कोई पार ना पाए-
हमने तो सारे तीरथ गुरु के चरणों में पाए...
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: JYOTI KUMKAL SONG VICTIMS REGISTER
हाथी राजा, हाथी राजा...बाल कविता -
ग्राम-केलेपारा, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मिलाप और श्वेता एक बाल कविता सुना रहे है:
हाथी राजा, हाथी राजा-
सूंड हिलाकर कहना चले-
मेरे घर में आना-
हलवा पुड़ी खाना-
आओ बैठो कुर्सी पर-
कुर्सी बोले चटर पटर...
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
हमारी उम्र 70-75 है, जब से नया सरपंच बना है, हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है...
ग्राम-भैसाकट्टा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेशराम वाल्मीकि और देवबती सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के गीता टेकाम को बता रहे है कि उनकी उम्र 70-75 साल हो गया है जब से नया सरपंच बना है तब से उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास शिकायत किये है तो मिलेगा-मिलेगा बोलते है लेकिन अभी तक नही मिला है तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन उनको मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9406341135, C.E.O.@9425228067. गीता टेकाम@9425648073.
Posted on: Jan 06, 2018. Tags: GANESHRAM VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER
नन्हा मुन्ना राही हूँ मै देश का सिपाही हूँ...देशभक्ति गीत -
ग्राम पंचायत-कुडाल, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मथुरा गोटी एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
नन्हा मुन्ना राही हूँ मै देश का सिपाही हूँ – बोलो मेरे संग जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द – रस्ते पे चलूँगा न मै डर डर के चाहे मुझे जीना पड़े मर मर के – मंजिल से पहले न लूंगा कही दम आगे ही आगे बढ़ाउंगा कदम – दाहिने बाएं दाहिने बाएं – धूप में पसीना बहाऊंगा जहां हरे-हरे भरे खेत लहरायेंगे वहां...


