रामे राम बसे राम में रामकोला...सरगुजिया गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
रामे राम बसे राम में रामकोला-
कहबि डरिया डाक फूटे अमरैया कोला-
बना ला टोरे डेठा ला कहां करे-
अनंनी रुपइया नजरी कहां करे-
नदी सूखे नाला सूखे काला पछताया-
वोहू देन दीपक करे जाने के लगाया-
बहू दिन में विपत परे जाने के लगाया...
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
ऐ हो डमरुवा वाले, जीवन है तेरे हवाले...शिव भजन
ग्राम पंचायत-मुन्हारी, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजू नेटी एक शिव भजन सुना रही हैं :
ऐ हो डमरुवा वाले जीवन है तेरे हवाले डमरुवा-
यही जीवन है मिट्टी का घडा, मिट्टी का घड़ा भोला मिट्टी का घड़ा-
ठोकर लगत फुटजाये डमरुवा वाले-
जीवन है तेरे हवाले डमरुवा वाले-
यही जीवन है पीपल का पत्ता-
हवा चलत गिर जाये डमरुवा वाले, जीवन है तेरे हवाले डमरुवा वाले...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER
सोये उठे फूल तोड़े तुलसी चढाये...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
सोये उठे फूल तोड़े तुलसी चढाये-
जाय बईठे गंगा जी में निवरा जुड़ाये-
राम बार रामायण लेहे लक्ष्मण बर पतरा-
सीता मई बर लुगा लेहे फूल धरे अचरा-
बचा बखानो मै वीर हनुमाना-
याभा चले ना सजुवा ना गंछा-
सजुवा ना गंछा ला चीन्हा ही ना पाए...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 3 किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी, बनी 2 किमी, कृपया इसकी जांच करवाएं...
ग्राम-घूमर, पंचायत-सुरवाही, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर मंडावी, दयाराम हुसेंडी, पुनेश कुमार और ढपनु बता रहे हैं कि पिछले वर्ष गांव में प्रधान मंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत भैसासुर से घूमर तक 3 किलोमीटर रोड निर्माण स्वीकृत हुआ था, जिसको 2 किलोमीटर तक बनाकर छोड़ दिया गया है, जिसका बजट 2 करोड़ 58 हजार था, ठेकेदार मनीष गुप्ता का कहना है आगे नही बनेगा, कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिए, अधिकारी बोले पंचायत से बाकी बनाओ, निवासियों का कहना है घोटाले की जांच होनी चाहिए, कृपया जांच कराने में मदद करे: CEO@9953924884. दयाराम उसेंडी@9406283546.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर-
जिंदगी के रस्ता ला तोड़ रहे गुईया मोर-
कहे दिल तोड़ राखे गुईयां मोर-
कहे मन मोड़ रखे गुईयां मोर-
मोहनी डार देबे, मोला तै प्यार करे-
मोला देखाए कहे इंतजार करे...

