इंदिरा आवास योजना में घटिया मटेरियल इस्तेमाल कर रहे, घर की हालत बनते ही खराब है...

ग्राम-सेमरा, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पानमति बता रहें है कि इंदिरा आवास योजना के तहत मुझे लाभ मिला लेकिन सचिव के द्वारा गड़बड़ी कर घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया गिया गया|जिसके चलते घर अभी से जर्जर हो गया है, दीवारे फट रही है दरारे हो रही है| पानी भी टपकता है|अपनी मन मर्ज़ी से खुद के खाता में पैसा डलवाकर पैसे गबन कर लिए. सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया जाँच कर दोषियों के खिलाफ कारवाही करने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे:कलेक्टर@9826443377,सचिव@9009633069. सम्पर्क@
9669261433.

Posted on: May 30, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में स्वास्थ्य केंद्र नही होने से गर्भवती महिलाओं को सही समय पर इलाज नही मिलता...

ग्राम-खड़ोली, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कृष्णा बाई रही है कि गाँव में अस्पताल नही होने के कारण यहाँ रहने वाले लोगो को बहुत समस्या होती है, गाँव की आबादी 994 है, स्वास्थ्य केंद्र दूर है. बाहर जाने में दिक्कते होती होती है, आने-जाने के साधन भी नही होते है, एम्बुलेस भी, कभी-कभी नही पहुचता है| गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाने में बहुत परेशानी होती है,अस्पताल जाते रस्ते में या घर में ही प्रसूति हो जाती है. मौत भी हो जाती है समय पर इलाज नही होने के कारण, कृपया फोन करें: कलेक्टर@9826443377, स्वास्थ्य विभाग@9977243977.सम्पर्क@7771812052.

Posted on: May 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI ODGI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में बिजली नहीं है, हम 800 लोग अँधेरे में रहते हैं, अनुरोध करते करते थक गए हैं...

ग्राम-सेमरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमर सिंह, मटुकलाल,
मंगल, शुकुल, भानमति, पार्वती, शुभकसिंह और कुन्तीलाल बता रहें हैं गाँव में बिजली नहीं हैं, इसके लिए वर्षो से आवेदन दे रहे है. ग्राम सभा व ग्राम सुराज के माध्यम से कई बार इस संदर्भ में बताये है, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है| गाँव में कुल 150 परिवार एवं जनसंख्या करीबन 800 है, यह सभी ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर है, सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं: कलेक्टर@9826443377, बिजली विभाग@
9584990954, सचिव@9009621369.सम्पर्क कुन्तीलाल@9669261433.

Posted on: May 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

जवाब दे बे टूरी, मैं गावत हूँ, ददरिया जवाब दे बे...सरगुजिया ददरिया गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया ददरिया गीत सुना रहे है:
जवाब दे बे टूरी, मैं गावत हूँ, ददरिया जवाब दे बे-
आधी-आधी रतिया के कयसन बजार, ऐ दे कोने हटारे है, नदियाँ के पार-
कैसे की आमा, ऐ टारों नी हुरी-
ये दे आज तके रे घुइय्या, देखते दिल मी-
जवाब दे बे टूरी, मैं गावत हूँ, ददरिया जवाब दे बे...

Posted on: May 29, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

कुछ लोगों ने हमारे नक्सली होने का आरोप पुलिस के पास लगाया है, पुलिस कृपया जांच करे...

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कर्मा, सुंदर कश्यप (सरपंच संघ अध्यक्ष) बता रहे है एक मामले की जानकारी लेने के लिए थाने आये है, लेकिन थाने में कोई नही है, ख़ाली कुर्सिया पड़ी है, कुछ गैर आदिवासियों द्वारा आदिवासियों के खिलाफ़ नक्सली होने की शिकायतें की जा रही है, इसी संदर्भ में अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में जानकारी लेने आये है, मगर यहाँ कोई नही है. कुछ नेताओं द्वारा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है, उसकी जाँच हेतु पहुंचे है| कृपया सीजीनेट के साथियों से मांग है कि, मामले की सही से जाँच हो इसके लिए यहाँ के पुलिस अधीक्षक से बात कर मदद करे.पुलिस अधीक्षक@9685324290.ललित सोढ़ी@7470340808

Posted on: May 28, 2018. Tags: LALIT KUMAR SODHI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »