हवा हूँ हवा मैं, बसंत की हवा हूँ, सुनो बात मेरी अनोखी हवा हूँ...गीत
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोबिंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सतीश कुमार आयाम एक गीत सुना रहे हैं:
हवा हूँ हवा मैं, बसंत की हवा हूँ, सुनो बात मेरी अनोखी हवा हूँ-
बड़ी बावली हूँ, बड़ी मस्त मोला, नही कुछ फ़िक्र है बड़ी ही नीड़र हूँ-
जिधर घूमती हूँ, मुसाफिर अजब हूँ, न घर बार मेरा, न उद्देश्य मेरा-
नशे में ना दुश्मन, जिधर चाहती हूँ, उधर घूमती हूँ-
हवा हूँ हवा मैं बसंत की हवा हूँ, सुनो बात मेरे अनोखी हवा हूँ...
Posted on: May 25, 2018. Tags: SATHISH KUMAR AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got electricity back in our village after reporting on CGnet, thanks...
आश्रित ग्राम बम्हनी पारा, ग्राम पंचायत-कोटराही, पोस्ट व तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर कुमार पोर्ते बता रहे है कि हमारे गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसका शिकायत कई बार विद्द्युत विभाग में अधिकारीयों को किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी और हम लोग अँधेरे में रह रहे थे. फिर सीजीनेट स्वर में इस संदेश को रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के 15 दिनों के बाद गाँव में नया ट्रांसफार्मर लग गया जिससे हम सभी ग्रामीण खुश हैं, गाँव में फिर से रोशनी आ गयी है. सीजीनेट और जिले के मदद करने वाले सभी सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं.अमर कुमार@7697588257.
Posted on: May 23, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER
हैन्डपम्प 6 महीनों से ख़राब है, पानी की बहुत समस्या है, शिकायत पर कोई ध्यान नही देते...
कोल मजरा, ग्राम-कोनिकला, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से ब्रजेश कुमार को वार्ड 2 के छोटेलाल पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, 6 महीने से हैंडपंप खराब है इसकी शिकायत कलेक्टर के यहाँ जनसुनवाई में एवं सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की गई है, परन्तु अभी तक समस्या का हल नही हुआ है. जिसके कारण वार्ड के निवासियों को पानीं की समस्या हो रही है| अभी दूर दराज से पानी ला रहे है, ग्रामीणों की मांग है कि हैन्डपम्प जल्द से जल्द ठीक हो ताकि पानी की समस्या का हल हो सके. इन नम्बरों पर फोन करे: कलेक्टर@9977742118, जिला सी.ई.ओ@9425145310. ब्रजेश@8821806041.
Posted on: May 21, 2018. Tags: BARJESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...गीत
ग्राम-कर्कटा, पोस्ट-जोगा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजली कुमारी एक गीत सुना रही है:
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
आसमा को देखू तो का नज़र आये, चंदा, तारा, तारे नज़र आये-
धरती को देखू तो का नज़र आये, मिट्टी घास, घास नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
पानी को देखू तो का नज़र आये, मछली पानी, पानी नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...
Posted on: May 21, 2018. Tags: ANJALI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे...बाल गीत-
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार कुमार मरकाम एक बाल कविता सुना रहे हैं :
छोटे-छोटे कदम हमारे आगे बढ़ते जाएंगे-
पढना कभी ना छोड़ेंगे हम, हर दिन पढने जायेंगे-
छोटे-छोटे हाँथ हमारे गड्ढे खूब बनायेंगे-
उन गड्ढो में सुन्दर-सुन्दर पौधे खूब लगाएंगे-
इन्हें बचाकर अब गाँव में अब हरियाली हम लाएंगे-
घर आंगन को साफ़ रखेंगे गलिया खूब बनाएंगे...
