देश का नक्शा तब बदलेगा, नौजवान जब जागेंगे...युवा गीत -

सुनील कुमार रमेश ठाकुर चकोर की एक रचना सुना रहे है:
देश का नक्शा तब बदलेगा-
नौजवान जब जागेंगे-
अमर शहीदों की रूहों से-
इंकलाब जब मांगेंगे-
नेताओं के अनुचर बनकर-
जबतक दूम डुलायेंगे-
राष्ट्र रसातल में जायेगा-
स्वयं ठोकर खाएंगे-
हुक़्मरां को फ़िक्र है अपनी-
और अपने परिजन की है-
गा लेते हैं “जनगण”लेकिन-
सोंच कहाँ जनगण की है-
तब तक ये अपना दिखते हैं-
जबतक कुर्सी हाथ नहीं-
जीत गए,ग़र सज्जन हो तो-
करते हैं क्या बात कभी-
हक़ मांगोगे,बेरोज़गार हो-
बात करेंगे गोली से-
सत्ता पाते यारी करते-
लुटेरों की टोली से...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

माँ ममता की सागर, घर की रखती पूरी ध्यान...बाल कविता -

ग्राम-सिंहपुर, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सहयोगिता एक कविता सुना रही है:
माँ ममता की सागर-
घर की रखती पूरी ध्यान-
पापा जाते काम में-
लेकर आते मुस्कान-
दादी की चश्मा गोल-
दादा सोने का खान-
चाचा ले जाते हमे रोज घुमाने-
चाची खिलाती नई पकवान-
माँ ममता की सागर...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SAHYOGITA KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

गरीब हूँ मेरे पति का देहांत हुए 5 वर्ष हो गये लेकिन मुझे विधवा पेन्शन नही मिलता, मिलना चाहिए...

ग्राम-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरिता बता रही है कि उनके पति का देहांत हुए 5 साल हो गए है लेकिन उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की थी तो सरपंच नही मिलेगा बोलता है और नही मिलने का कोई कारण भी नही बता रहे है | तो उनका कहना है कि मैं गरीब हूँ मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं है मुझे विधवा पेंशन मिलना चाहिए, इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत मदद होगी | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में पर बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: ब्लाक C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8120031215.

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SARITA KANKER SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना में उठा तूफ़ान दुनिया देखन लगी...गोंडवानी गीत-

तहसील-नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवानी गीत सुना रहे है:
हमे क्या मिठाओगे मिट जाओगे मिठाने वाले-
चिता रोती नही है रोते है जलाने वाले-
गोंडवाना में उठा तूफ़ान दुनिया देखन लगी-
दुनिया देखन लगी रे भैया दुनिया देखन लगी-
गाँवन-गाँवन में होते सम्मेलन-
नार नारी वहां आ जावे देखन-
गोंडी धर्म की जय जयकार दुनिया देखन लगी-
गोंडवाना में उठा तूफ़ान दुनिया देखन लगी...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला...बाल गीत -

ग्राम-जनकाही सोनापोकर, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से जगदीश के साथ में स्कूल के बच्चे है वे लोग एक गीत सुना रहे है:
एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला-
दीवाना बना डाला, मस्ताना बना डाला-
जब-जब गया मैं दर्जी दुकान-
पेंट सिलने बोला पैजामा बना डाला-
जब-जब गया मैं डॉक्टर दुकान-
गोली देने बोला इंजेक्शन ठोक डाला-
जब-जब गया मैं सब्जी दुकान-
आलू देने बोला तो भुट्टा दे डाला-
एक चाय की प्याली ने दीवाना बना डाला...

Posted on: Jan 08, 2018. Tags: JAGDISH REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »