चल रही है शीत लहरी, शीत लहरी चल रही...ठण्ड पर कविता -
विश्वविद्यालय के छात्र इम्तियाज़ अहमद ठंड में ठिठुरते लोगों कपड़े कम्बल से मदद कर रहे हैं, उनके इस जज्बे को सलाम करते मुजफ्फरपुर से सुनील कुमार एक कविता पेश कर रहे हैं :
चल रही है शीत लहरी, शीत लहरी चल रही-
क्या कहें हम रात को हमको दुपहरी खल रही-
जानते हो बुझ गये कैसे शहर के सब अलाव-
खा गये नब्बे कमीशन, दस की लकड़ी जल रही-
फुटपाथ पर बूढ़े भिखारी मर रहे हैं ठंड से-
रहनुमाओं के यहां कुतिया विदेशी पल रही...
Posted on: Jan 10, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
धनि नाचे पुनि नाचे औ नाचे, पोये पातल मिर्चा मूंगा भाट्टा...गीत -
ग्राम-मयाना, थाना-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) अर्चना नेताम के साथ में देवात्री बाई एक गीत सुना रही है:
धनि नाचे पुनि नाचे औ नाचे-
पोये पातल मिर्चा मूंगा भाट्टा-
बने-बने रहो समे खाता-
पातल मिर्चा मूंगा भाट्टा-
अंडा के घर बनाया हूँ-
पतसा के गुड़ी पातळ मिर्चा मूंगा भाट्टा...
Posted on: Jan 10, 2018. Tags: ARCHNA NETAM SONG VICTIMS REGISTER
पानी रे आवय झोरिन-झोरिन के...ददरिया गीत -
ग्राम-रानी डोंगरी, विकासखंड-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से केजई एक ददरिया गीत सुना रही है:
पानी रे आवय झोरिन-झोरिन के-
तोला बजूरी पियात गोबर गोरी के-
डम-डम कंदील बरते उतेले अयते-
नवियार बेदा बेदा खवैया के दुईगा चेला-
चेला बचाईय फिरे अकेला...
Posted on: Jan 10, 2018. Tags: KEJAI BAI SONG VICTIMS REGISTER
रायगढ़ के जलाशय में उद्योगों द्वारा रसायन वाला पानी छोड़ दिया जाता है, उससे मछ्ली मर जाते है...
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता के साथ जुड़े है पूर्णतम श्रीवास जो कपिल मछुआ सहकारी समिति के अध्यक्ष है वे बता रहे है कि जलाशय का क्षेत्रफल 855.785 हेक्टर यानि 2300 एकड़ है जिसका अनुबंध शासन द्वारा किया गया हे मछ्ली पालन के लिए| जलाशय से लगभग 1 km की दूरी में उद्योग का विस्तार हो रहा है जबकि हर साल उद्योग का रसायन वाला पानी जलाशय में छोड़ दिया जाता है इससे मछ्ली मर रहे है उसके कारण लोगो का जीवन से रोजगार ख़तम हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इस नम्बर पर बात कर उद्योगों के विस्तार को रुकवाने में मदद करे और मछुआरों की मदद करें :कलेक्टर@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Jan 10, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
अनार बीमारी पे काम आये, खट्टा मीठा सबको भाए...फलों पर कविता -
ग्राम-सिंहपुर, पंचायत-सिंहपुर, तहसील+ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ओमकार मरकाम फलों पर एक कविता सुना रहे है:
अनार बीमारी पे काम आये-
खट्टा मीठा सबको भाए-
सबसे बढ़िया फल है आम-
कौन न जाने इसका नाम-
इमली मुंह में पानी लाये-
खाने को स्वादिष्ट बनाये-
गन्ने को कहते है इख-
इसके सभी गुणों को सीख...

