सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...भजन गीत
ग्राम पंचायत-बुढाडाड, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सीता शाण्डिल, सुनीता शाण्डिल, रीना शाण्डिल और सविता शाण्डिल एक भजन गीत सुना रही हैं:
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना-
सुख गयले तुलसी उदस गयले आंगना-
येही-येही आंगनवा अहिये शिवा गुरु-
सावन-सावन तुलसी लगाले बीच आंगना-
येही रे अगनवा में यहिये मैया भवानी-
सावर-सावर तुलसी लगाले बीच आंगना...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SEETA SHANDIL SUNITA SHANDIL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में 5 कक्षा के लिए एक शिक्षक, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
ग्राम कोनेचूर, पंचायत-टेमरूपानी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर, छत्तीसग़ढ
बूज्जूराम, मानसाय, दिलीप कुमार और प्रभुलाल बता रहे है कि उनके गाँव में कक्षा एक से पांचवी तक स्कूल है और शिक्षक एक है| उसके कारण यहाँ बच्चो को शिक्षा अच्छे से नहीं मिल पा रही बच्चों का भविष्य अँधेरे में है. इसकी शिकायत गाँव के लोग करते आ रहे है लेकिन अभी हल नहीं निकला है. नया सत्र प्रांरभ होने वाला है ऐसे ही रहा तो बच्चो को शिक्षा कैसे मिलेगी.आप सभी से अनुरोध है की उनकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क प्रभुलाल@7647002851.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: BAJJULAL MANSAAY DILIP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी...शादी गीत-
ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शादी गीत सुना रही हैं :
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी-
खोल के देखा हो सखी का का भरलवा-
चूड़ी भरलवा बिंदी भरलवा-
बंद करा हो सखी सोलहो सिंगार बा-
बंद करा हो सखी झालर लगलवा-
हमरे ससुर जी भेजल एक पेटी, खोल के देखा हो सखी का का भरलवा...
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हम 150 लोग नाले का पानी पीते हैं, हैंडपंप नहीं है, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बुढाडांड, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र, देवनारायण और रामाशंकर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में पानी का बहुत समस्या है, 150 की जनसंख्या हैं, अभी नाला से पानी पी रहे हैं इसके लिए सचिव सरपंच को ग्रामसभा में आवेदन किये, बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: P.H.E.@9826603461. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@रामाशंकर नेटी@8435500228.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAMCHANDRA DEVNARAYAN RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER
3 साल पूर्व एक दुर्घटना में विकलांग हुआ था पर आज भी विकलांगता पेंशन नही मिल रहा...
ग्राम पंचायत-किनारी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भारत गावड़े बता रहे हैं 3 साल पहले उनके सांथ एक दुर्घटना हो गया था जिसमे वे विकलांग हो गए थे, विकलांगता प्रमाण पत्र भी बना है पर इसके बावजूद उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल पा रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है 2002 की गरीबी रेखा की सूची में आपका नाम नही है, जिसके कारण विकलांगता पेंशन नही दिया जा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे, जिससे उनको पेंशन मिल सके: CEO@9953924884. भारत गावड़े@7587136325.

