हमारे गाँव में बिजली नहीं, सालों से आवेदन दे-दे कर थक गए, हर बार सिर्फ आश्वासन देते हैं...

ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामरतन और साथी बता रहें हैं कि उनके गांव में आज तक बिजली नहीं लगाईं गई है और गाँव चारो ओर जंगलो से घिरा हुआ है| लगभग ढाई हजार से तीन हजार जनसँख्या है | जब-जब मंत्री आते हैं तो सामूहिक रूप से ग्रामीण जनता 20-25 बार आवेदन दे चुके तो बोलते हैं कि 2018 तक लग जायेगा, आज लगेगा, कल लगेगा| लेकिन बिजली आज तक नहीं लगी है| सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है, कृपया इस समस्या का निराकरण करवाने में मदद करे: बिजली विभाग@9584990954, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8223912618.सम्पर्क@8889463628.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

माटी होई तोर चोला रे संगी माटी होई तोर चोला...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम पंचायत-कुप्पा, पोस्ट-लांजीत, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद सिंह श्याम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
माटी होई तोर चोला रे संगी माटी होई तोर चोला-
हे माटी ले उपजे गा माटी माँ बाढ़हे माटी में मिलना चोला रे संगी-
हे माटी के घर माँ माटी के भुइयाँ माटी होही तोर चोला-
माटी में उबजे माटी में बाढ़हे गा माटी में मिलना चोला रे संगी-
ये माटी के घर माँ माटी के भुइयाँ लाख जतन करे माटी के दुनियाँ-
माटी होही तोर चोला रे संगी माटी होही तोर चोला...

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: RAMPRASAD SINGH SHAYAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में आज तक बिजली नहीं लगा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम-खर्रा, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवमनी मरकाम, राजकली और दयाशंकर पंडो बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 19-20 में बिजली नहीं लगा है और न ही खम्बे या पोल लगे हैं गाँव के कुछ मोहल्लो में बिजली लगा है लेकिन उनके वार्ड में बिजली नहीं लगा है. बिजली लगवाने के लिए उन्होंने बिजली विभाग में 3-4 बार आवेदन दिया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके वार्ड में बिजली लगवाने में मदद करें: विद्युत् विभाग@8120642728, कलेक्टर@9425253580. संपर्क@7610231997.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: DEVMANI MARKAM RAJKALI DAYASHANKAR PANDO SONG VICTIMS REGISTER

तोला देहु रे देहु मुदरी बनवाके नाग मडी...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-बगडा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्षनधारी एक गीत सुना रहे हैं:
तोला देहु रे देहु मुदरी बनवाके नाग मडी-
अरे अनमोल रत्न तोरे देह माँ सजादों-
होयें ना कभी जो कर के दिखा दों-
तोला सजा देहु रे जेसे मोर संगवारी रे-
अरे माथे के बिदियाँ में चंदा मदा दो-
हाथे के कगना में तारा सजा दो-
जेसे रही मोर इंद्र इन्द्रनी-
वेसे रही हमर प्रेम कहानी...

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: LAXANDHARI SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, एक किलोमीटर दूर नाले से पानी लाकर पीते हैं...

ग्राम-खर्रा, पंचायत-रामनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मटुकधारी बता रहे है कि उनके गाँव के अंधारीपानी मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 1 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है और वे लोग डोढा से लाकर पानी पीते है वहां से पानी लाने में बहुत दिक्कत होता है| उसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन भी दिए है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सचिव@7748979433, सरपंच@8435452071, PHE@9826603461, SDM@7746873930. गाँव में संपर्क देवमनी मरकाम@7610231997.

Posted on: Jun 05, 2018. Tags: MATUKDHAARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »