तिना नामोर नाना नामोर नाना रे नाना... गोंडी दीपावली गीत -

ग्राम-मंडागाँव, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ से सोनिया शर्मा के साथ गाँव के जनकाय काडियम जी हैं वे दीपावली के समय में गाया जाने वाला गीत गोंडी में सुना रही हैं:
तिना नामोर नाना नामोर नाना रे तिना नामोर नाना-
पेली मादने बोना लिंगो, पेली मादने बोना या-
पेली मादने बोना लिंगो, पेली मादने बोना या-
पेली मादने बोना लिंगो-
पेली पाटा बोना,पेली पाटा बोना लयोरा-

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONIYA SHARMA

बाहर जाने पर 250 रू जुर्माना लगाते हैं पर शौचालय बनाकर नहीं देते, बोलते हैं खुद बनाओ...

ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से किस्मतिया बता रहीं है कि उनका राशनकार्ड रहने के बावजूद भी शौचालय नही बना हैं, बालू ईटा गिर गया है, सचिव सरपंच को बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, बोलते हैं अपने मिस्त्री लगवा के बनवा लो और बाहर जाने से 250 जुर्माना भी लगता है उनका कहना है कि सबका बन रहा हैं तो हम लोग का भी बनना चाहिए| वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: C.E.O@9009630583, S.D.M.@7746873930, सरपंच@9754531649. अधिक जानकारी के लिए महीलाल आयाम@8458823135.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: KISMATIYA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर...बिहार से सामा चकवा गीत

मुजफ्फरपुर, बिहार से कुछ महिलाएं स्थानीय भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रही हैं. गीत ‘सामा चकवा’ से सम्बंधित है. यह भाई बहन के आपसी स्नेह पर आधारित खेल है:
शामो खेले गइलो रे दइया चकवा भइया के दुआर-
शाम मोहे आएल दइया चकउआ ले गइला चोर-
छोड़वा से छोड़वा हो भइया बहनोइया बड़ा चोर...

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कोन बने आमा को वने जाम...कर्मा गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक करमा गीत सुना रहें हैं :
कोन बने आमा कोवन बने जाम-
कोने बना में भुलागे लखन सिया राम-
राम बने आमा लखन बने जाम-
बिंद्रा बन में भुलागे लखन सियाराम-
कोन गावे कर्मा कवने गावें गीत-
कोने गावें ददरिया जंगलवा के तीर-

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का हैण्डपम्प खराब है उसमे थोडा-थोडा पानी आता है, अभी नदी का पानी पी रहे...

ग्राम पंचायत-सुरेवाही, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से पार्बती, मनीराम दुग्गा, नरेन्द्र कुमार दुग्गा, मोहलाल बता रहे है कि उनके गाँव के बीचपारा और सलियापारा में पानी की बहुत समस्या है हैण्डपम्प ख़राब है उसमे थोडा-थोड़ा पानी निकल रहा है उसके कारण वे लोग नदी का पानी पी रहे है उसको पीने से लोग बीमार पड़ रहे है | उसको ठीक करवाने के लिए सरपंच सचिव के पास कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9340627915, 7648039563.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: PARBATI MANIRAM DUGGA NARENDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »