जंगल हमारे खेत है सारे...पर्यावरण गीत
ग्राम-डढ़िया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गीता एक पर्यावरण गीत सुना रही है:
जंगल हमारे खेत है सारे-
इसको उजाडेगा वो दुशमन हमारा-
मत काटो- मत काटो यही कहूँ-
हाथ जोड़ के हाथ जोड़ के-
ईधन पानी ये हवाएं देती है-
बदले में क्या कुछ हमसे लेती है-
जंगल हमारे खेत है सारे...
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: GEETA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: All hand pumps were broken, Got repaired only after report on CGnet...
दरहा छपरिहा टोला, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव 300 लोगों को पीने के पानी की समस्या थी. गाँव के सभी हैंडपंप खराब हो गये थे. कई बार सरपंच,सचिव, ग्राम सभा में आवेदन दिए पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के 5 दिन बाद हैण्डपम्प बन गया है. अब वहां के ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा हैं. अब वे सभी खुश हैं. इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| मनोज कुमार@7898748122.
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MANOJ KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...गोंडवाना गीत
ग्राम-ढढ़ीया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से महेश्वरी पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार माँ चीरईया बोली रे-
धरती प्रथि चाँद सूरज रचेते नभ में तरिया हाय चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MAHESHWARI POYA SONG VICTIMS REGISTER
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...गोंडवाना गीत
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम और रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
भ से भूमि ग से गगन व से वायु कहाये रे-
अमन आगी नमन नीर रग-रग में समाये हैं-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...
Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
तील जाड्य तिलवारी जाड्य...लोकगीत
ग्राम पंचायत-उसाड़, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलदास एक लोकगीत सुना रहे है:
तील जाड्य तिलवारी जाड्य-
जलय बन के खाता-
पहाड़ ऊपर तीतुर बोलय-
चौकत आवय राजा रे तितुर बोली-
डोंगरी के आड़ मा तितुर बोली...
