हमारे गांव का नाम कोयापारा क्यों पड़ा : एक गाँव की कहानी

ग्राम-कोयापारा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से देवसिंह दुग्गा सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के अंकित पडवार को बता रहे है कि उनके गांव का नाम कोयापारा कैसे पड़ा, वे बता रहे हैं कि उनके चौथी पीढ़ी पूर्व एक पहला व्यक्ति था जिसका नाम था कोयाराम, वहां पर वह आकर बसा, तब वहां केवल एक ही परिवार था उसके अलावा कोई घर नहीं था और आज करीब 80 घर हो चुके है, उन्ही के नाम से गांव का नाम पड़ा कोयापारा पडा और आज भी उन्ही के नाम से इस गांव को जाना जाता है, वे तो चले गए लेकिन उस गांव को अपना नाम दे गए| अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: DEVSINGH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

कावन मईया गुरु जगल जगउले, कावन मईया जागेल हो राम... भजन गीत

ग्राम-मड़मा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीणा यादव एक भजन गीत सुना रही हैं:
कावन मईया गुरु जगल जगउले, कावन मईया जागेल हो राम-
कवन गुरु चर्चा करउले बड़ा निक लागेल हो राम-
शिव गुरु जगल जगउले, भवानी मईया जागेल हो राम-
शिव गुरु चर्चा करउले बड़ा निक लागेल हो राम-
कवन मईया जग ले जगउले भवानी मईया जागेल हो राम-
कवन दीदी जग ले जगउले नीलम दीदी जागेल हो राम...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम साहकट्टा कैसे पड़ा: एक गांव की कहानी

ग्राम-साहकट्टा, पंचायत-फरसकोट, तहसील-भानूप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राधेश्याम वैद्य बता रहे हैं कि उनके पूर्वजो से प्राप्त जानकारी अनुसार आज से कई वर्ष पूर्व उनका निवास स्थान ग्राम कुआ पानी कुदुरभाट था, तब गांव की स्थिति बहुत ख़राब थी वीरान होने की स्थिति में था, उस समय पूर्वजो ने आकर 1853-56 में कुआ के जैसे तालाब खुदाई कराया जिसमे लोग अपनी पानी की जरूरतों को पूरा करते थे और आज भी इसमें करीब 9 फिट पानी होगा, उसके बाद उन्होंने लोगो को 500 एकड़ की भूमि में बसाया, सहारा दिया, ऐसे ही सहारा देने के कारण उस गांव का नाम साहकट्टा पड़ा| राधेश्याम वैद्य@9406053135.

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RADHESHYAM VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

जात्ता जतरी म दरद पिटत रहन हो...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
जात्ता जतरी म दरद पिटत रहन हो-
आइस मशीन जमाना खेला ठगवा होइन वो-
एकी गुसड म उलट चलत रहन वो-
आइस मील जमाना खेला ठगवा होइन वो...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे निजी जमीन पर विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया है, हटाने के लिए घूस मांगते हैं...

जिला-अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) उम्रलीगांव से प्रदीप बता रहें हैं कि अलीराजपुर से 15 किलोमीटर अंदर गरीब आदिवासी समाज के अभिनाश के निजी जमीन के उपर विध्युत विभाग ने कि वर्षो पहले ट्रांसफार्मर लगाया है. उसको हटाने के लिए उसके पिता ने कई बार कई सालो से गोहार लगाई.पिता का मोत हो चुकी लेकिन आज तक कोई सुनवाई हुई, बड़े अधिकारी से बोले तो क लाख दोगें तभी हटाएगें इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं इन नम्बरों में अधिकारीयों से बात करके जमीन का ट्रासफार्म को ह्तावानें में मदद करें: कलेक्टर@8435800040,विद्युत विभाग@8989983674.अभिनाश@8435138654.

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: PRADIP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »