हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...सरस्वती वंदना
जिला-शिवपुरी, (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारश सरस्वती वंदना गीत सुना रहे है:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू शल की देवी, ये संगीत तुझसे, हर शब्द तेरा हर गीत तुझसे-
हम अकेले हम है अधूरे, विद्द्या का हमको भी अधिकार दे माँ-
मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी, वेदों की भाषा, पुराणों की वाणी-
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने-
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ, हे शारदे माँ-
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...
Posted on: May 07, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER
दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन...स्वागत गीत
ग्राम-कुंड, पोस्ट-फंदरा, थाना-दिनारा, तहसील-करैरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
आप आकर हैं पधारे, देश के सेवी सदन-
हर्ष से हृदय भरा है, दान अवसर आज का है, स्वागतम शुभ आगमन-
हम है बालक छोटे-छोटे और हैं नादान हम-
सेज सहना चाहते हैं स्वागतम शुभ आगमन-
प्रकृति के इस नए जमत में और है नादान हम...
Posted on: May 07, 2018. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER
आदर्श ग्राम में 25 दिनों से ट्रांसफार्मर जला है, शिकायत करने पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे...
बिहीपारा, ग्राम-कुठराई, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अमर पोर्ते बता रहे है कि उनके विधायक आदर्श पंचायत का ट्रांसफार्मर 25 दिनों से ख़राब है| जिसकी सूचना विद्युत विभाग को दिया गया है. उसके बाद 1-5-2018 को लिखित शिकायत की गई, पर आज तक उस पर कोई अमल नही हुआ है. जिसके कारण बिजली की समस्या तो है साथ ही पानी की समस्या भी हो रही है हैन्डपम्प का जलस्तर नीचे चला गया है, पीने के पानी की समस्या हो रही है, बोरवेल है लेकिन बिजली नही होने से वह भी कोई काम का नही है, कृपया फोन करें: कनिष्ठ यंत्री@8120692728. पोर्ते@7697588257.
Posted on: May 07, 2018. Tags: AMAR KUMAR PORTE SONG VICTIMS REGISTER
कूआं का ठंडा पानी पीपल का छांव...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम पंचायत -महाराजगंज, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से गणेश कुमार सिंह एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
कूआं का ठंडा पानी पीपल का छांव-
बलरामपुर शहर मोरे गांव के जिला ले अब अनंद के छांव...
Posted on: May 07, 2018. Tags: GANESH KUMAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
हमारे आदिवासी देवस्थान पर दबंग द्वारा जबरन कब्ज़ा किया जा रहा है, कृपया खाली कराएं...
ग्राम-गुर्रु, चौकी बलांगी थाना रघुनाथनगर तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विजय मरकाम बता रहे है गाँव में आदिवासी समाज की देव स्थान (थानक) पर गाँव के मोहरलाल गुर्जर द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर घर बनाया जा रहा है, जिसका विरोध समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है, कृपया निर्माण कार्य बंद कराने में मदद करे ताकि समाज का देवस्थान कब्ज़ा मुक्त सके. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: सरपंच@9617666571, सचिव@7772024060, मोहरलाल@9575192324, 8959130986, आवास मित्र@8435285531. मरकाम@7970288858.
