हमारे गाँव में 15 दिन से बिजली नहीं, अधिकारी ध्यान नहीं देते, पिछले साल से बिजली का हाल बुरा...
ग्राम-चौगान, जिला-मण्डला (मध्यप्रदेश) से सम्मत सिंह मरावी उनके गाँव की बिजली की समस्या के बारे में बता रहे है उनके साथ उपस्थित पास के गाँव पडरिया के ग्रामीण भी बता रहे हैं पिछले 15 दिनों से बिजली बंद है. बिजली नहीं आने से ग्रामवासी परेशान है, कई बार वे इंजीनियर के रजिस्टर में शिकायत दर्ज कर चुके है लेकिन अभी तक समस्या का हल नही निकला है, इसीलिए वे अनुरोध कर रहे हैं कृपया आप सीजीनेट सुनने वाले लोग हम ग्राम वासियों की इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे- असिस्टेंट इंजीनियर@9425806223, विद्युत मण्डल मुख्य अभियंता मण्डला@9425805956, कलेक्टर मण्डला@07642250600. सम्मत सिंह@9111764225
Posted on: Mar 18, 2017. Tags: SAMMAT SINGH MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
भारत माँ हम तेरे चरणों में, अपना शीश झुकाए...देशभक्ति कविता
ग्राम-इन्द्लपुर, पोस्ट-छतरपुर, तहसील-रामानुजगंज, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से सतन सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं :
भारत माँ तेरे चरणों में, हम अपना शीश झुकाए-
हम मातृभूमि के लिए, सदा अपना खून बहाए-
भारत कि पावन धरती पर, दुश्मन कब तब रुक पाएंगे-
कितने भी अहंकारी के मस्तक, पल भर में झुक जायेंगे-
इतिहास हमारा बता रहा है, गाथा उन वीर जवानो की-
भू तल के कण कण में अंकित है, अमर कथा बलिदानों की-
तेरे गौरव रक्षा हित में, हम अपनी जान गवाएगे-
सौगंध है तुम्हारी ऐ जननी, पग पीछे नही हटायेंगे...
Posted on: Mar 17, 2017. Tags: SATAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में, सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में...गीत
ग्राम देवरी जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया भिलाई इस्पात संयंत्र पर एक गीत गा रहे है और साथ में उस गीत को सीटी के माध्यम से भी सुना रहे हैं :
लोहा के कारखाना खुला है भिलाई में-
सेठ मजा मारथे गरीब के कमाई में-
Posted on: Mar 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 2013 से बिजली का ट्रांसफार्मर जला है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे कृपया मदद करें...
ग्राम-उद्वी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पिंटू सिंह वरकडे बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 9 का बिजली का ट्रांसफार्मर 2013 से जला हुआ है और इसको आज तक ठीक नहीं करवाया गया. कई बार लाइनमेन लिखकर ले गए लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और बिजली बिल हर महीने आ रहा है. इनका अनुरोध है कि बिजली जल्द चालू किया जाये या बंद कर दिया जाये और बिजली बिल भी बंद कर दिया जाये जो कि अवैध रूप से आ रहा है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है आप कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालकर मदद करें बिजली विभाग@07652244302, लाइनमेन@9552785922. पिंटू सिंह बरकडे@8359094578
Posted on: Mar 11, 2017. Tags: PINTU SINGH VARKADE SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo(Bluetooth) Radio program in Hindi language: 06th March 2017...
Today Raghunath Singh and Sumanlata Achla are presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.
