धरती ला काट-काट चउरा चबावे रे, ये धरती ला काट काट...सरगुजिहा डोमकच गीत
ग्राम पंचायत-खडोली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचरित्र, रामसुंदर और संचलाल एक सरगुजिहा डोमकच गीत सुना रहे हैं:
धरती ला काट-काट चउरा चबावे रे ये धरती ला काट काट-
चउरा चबावे रे झालर खुटा लोलो हमर मड़वा तनाये-
माय नई जानो लोलो हमर मड़वा तनाये रे भाई मड़वा तनाये-
कये दिन सप्रे हाथिया घोड़ा रे कयों दिन मारें हाथिया घोड़ा रे-
सुररी लोलो रे सप्रे बलिहार में नई जानो लोलो रे-
धरती ला काट-काट चउरा चबावे रे ये धरती ला काट काट...
Posted on: May 31, 2018. Tags: RAMCHRITRA RAMSUNDAR SANCHLAL SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड है पर सेल्समैन बोलता है उसमे नंबर नहीं है इसलिए साल भर से राशन नहीं मिलता...
घसियापारा, ग्राम-धुर, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमारी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रही हैं कि वार्ड क्रमांक 3 रहती है. राशनकार्ड बना हैं, लेकिन नंबर नहीं आया हैं, इसीलिए राशन का चावल नही मिल रहा है| साल भर से ऐसे ही बाते बोलकर घूमा रहे है. कृपया सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं| कृपया राशन दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन करे, उनको अभी सारा भोजन का सामान बाज़ार से अधिक दाम में लेना पड़ता है: कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सचिव@9669872573, सरपंच@9753804880. सम्पर्क@9977297079.
Posted on: May 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे...सरगुजिया कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कह लोहा बांधे नदींलाल सजानी रे-
कह लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल-
दस लोहा बांधें नदींलाल सजानी रे-
बीस लोहा बांधे नंदालाल...
Posted on: May 30, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे...सरगुजिया कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया कर्मा गीत सुना रहे हैं :
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, कंचा तो चूल्हा, कंचा लकरी-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया, डघु डाढे-
कोन गांव के छोकड़ा, कोन गांव के छोकड़ी, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
कोट्या के छोकड़ा, गवरा के छोकड़ी, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, माजा मारे परदेशिया डघु डाढे-
माजा मारे परदेशिया डघु डाढे, कंचा तो चूल्हा कंचा लकरी...
Posted on: May 30, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
सूची में नाम के बावजूद हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिलता, अधिकारी बात सुनते नहीं...
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकिशन और गुलाबी बाई बता रहे है कि सरकार द्वारा वृद्धावस्था में लोगो को वृद्धावस्था पेंशन दिया जाता है लेकिन हम लोगो को नही मिल रहा है जबकि हमारी उम्र 60 से अधिक है, इस संदर्भ में ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव को दो बार कागज़ दिए है, परन्तु अभी तक पेंशन नही मिल रहा है, जबकि 2011 की सर्वे सूची में नाम है, इसके बावजूद नही मिल रहा है| सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: कलेक्टर@9826443377, C.E.O@
9926192534, सचिव@9977232410. सम्पर्क@9926782906.


